फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Pension Scheme: पत्नी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ये स्कीम है काफी खास, निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न

Mon, 20 Dec 2021 03:47 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 20 Dec 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
National Pension Scheme you can secure your wife future by investing in this scheme know all details about this
एनपीएस में निवेश के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

अपने साथ साथ अपने परिवार की सुरक्षा भी एक व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी होता है। आगर आप भी चाहते हैं कि आपको ना होने पर आपकी पत्नी आत्मनिर्भर रहे और जीवनयापन के लिए किसी पर निर्भर ना रहे, तो आपकी पत्नी के पास भी एक रेगुलर इनकम होनी चाहिए। घर में एक रेगुलर इनकम का इंतजाम आप राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी एनपीएस में निवेश करके कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको इसके नियम व निवेश करने की पूरी जानकारी नहीं है, तो आप इस खबर में ये सारी जानकारी प्राप्त सकते हैं। इस योजना के तहत आपकी पत्नी के पास 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन के रूप में रेगुलर इनकम मिलेगी। खास बात ये है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार तय कर सकते हैं कि आपकी पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। इस योजना की मदद से आप अपनी पत्नी का जीवन आत्मनिर्भर बना सकते हैं। जिससे  60 साल की उम्र के बाद आपकी पत्नी को पैसों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहना होगा। 

National Pension Scheme you can secure your wife future by investing in this scheme know all details about this
एनपीएस में निवेश के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

निवेश करना है आसान 

आप अपनी सुविधा के अनुसार अपनी पत्नी के लिए खोले एनपीएस अकाउंट में महीने में या फिर सालाना पैसा जमा कर सकते हैं। खास बात ये है कि मात्र एक हजार रुपये में भी  एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। ये एनपीएस अकाउंट 60 साल की उम्र में मैच्योर हो जाता है, लेकन आप चाहें तो 65 साल की उम्र होने तक भी एनपीएस अकाउंट चला सकते हैं। 

National Pension Scheme you can secure your wife future by investing in this scheme know all details about this
एनपीएस में निवेश के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

एनपीएस केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इस योजना में आप जो भी निवेश करते हैं, उसके मैनेजमेंट प्रोफेशनल फंड मैनेजर द्वारा किया जाता हैं। ऐसे में आपका पैसा एनपीएस में एकदम सुरक्षित रहता है।  हालांकि, इस स्कीम में निवेश के रिटर्न की गारंटी नहीं होती। फाइनेंशियल प्लानर्स की माने तो शुरुआत के बाद से अब तक एनपीएस  ने औसतन 10 से 11 फीसदी तक ही रिटर्न दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Pension Scheme you can secure your wife future by investing in this scheme know all details about this
एनपीएस में निवेश के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

इस उदाहरण से समझिए

यदि आप अपनी पत्नी का 30 साल ही उम्र में एनपीएस खाता खुलवाते हैं, और हर महीने उनके अकाउंट में 5000 रुपये जमा करते हैं। साथ ही यदि आपको सालाना 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र होने पर उनके अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपये होंगे। 

विज्ञापन
National Pension Scheme you can secure your wife future by investing in this scheme know all details about this
एनपीएस में निवेश के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

जिसमें से उनको लगभग 45 लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके अलावा हर महीने उनको 45,000 रुपये के करीब पेंशन मिलने लगेगी। ये पेंशन उनको आजीवन ही मिलती रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed