अपने साथ साथ अपने परिवार की सुरक्षा भी एक व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी होता है। आगर आप भी चाहते हैं कि आपको ना होने पर आपकी पत्नी आत्मनिर्भर रहे और जीवनयापन के लिए किसी पर निर्भर ना रहे, तो आपकी पत्नी के पास भी एक रेगुलर इनकम होनी चाहिए। घर में एक रेगुलर इनकम का इंतजाम आप राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी एनपीएस में निवेश करके कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको इसके नियम व निवेश करने की पूरी जानकारी नहीं है, तो आप इस खबर में ये सारी जानकारी प्राप्त सकते हैं। इस योजना के तहत आपकी पत्नी के पास 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन के रूप में रेगुलर इनकम मिलेगी। खास बात ये है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार तय कर सकते हैं कि आपकी पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। इस योजना की मदद से आप अपनी पत्नी का जीवन आत्मनिर्भर बना सकते हैं। जिससे 60 साल की उम्र के बाद आपकी पत्नी को पैसों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहना होगा।
National Pension Scheme: पत्नी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ये स्कीम है काफी खास, निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न
निवेश करना है आसान
आप अपनी सुविधा के अनुसार अपनी पत्नी के लिए खोले एनपीएस अकाउंट में महीने में या फिर सालाना पैसा जमा कर सकते हैं। खास बात ये है कि मात्र एक हजार रुपये में भी एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। ये एनपीएस अकाउंट 60 साल की उम्र में मैच्योर हो जाता है, लेकन आप चाहें तो 65 साल की उम्र होने तक भी एनपीएस अकाउंट चला सकते हैं।
एनपीएस केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इस योजना में आप जो भी निवेश करते हैं, उसके मैनेजमेंट प्रोफेशनल फंड मैनेजर द्वारा किया जाता हैं। ऐसे में आपका पैसा एनपीएस में एकदम सुरक्षित रहता है। हालांकि, इस स्कीम में निवेश के रिटर्न की गारंटी नहीं होती। फाइनेंशियल प्लानर्स की माने तो शुरुआत के बाद से अब तक एनपीएस ने औसतन 10 से 11 फीसदी तक ही रिटर्न दिया है।
इस उदाहरण से समझिए
यदि आप अपनी पत्नी का 30 साल ही उम्र में एनपीएस खाता खुलवाते हैं, और हर महीने उनके अकाउंट में 5000 रुपये जमा करते हैं। साथ ही यदि आपको सालाना 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र होने पर उनके अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपये होंगे।
जिसमें से उनको लगभग 45 लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके अलावा हर महीने उनको 45,000 रुपये के करीब पेंशन मिलने लगेगी। ये पेंशन उनको आजीवन ही मिलती रहेगी।