फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड सही है! लेकिन आपकी ये चार गलतियां आपको पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान

Thu, 10 Mar 2022 01:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Mar 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Mutual Funds tips Avoid 4 common mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के निवेश करते हैं। जो भी हम कमाते हैं, उसका कुछ हिस्सा जरूर बचाते हैं। कई लोग बैंक में पैसे रखकर बचत करते हैं, कई लोग एफडी करवाते हैं, तो कई लोग अन्य तरीकों से भी निवेश करते हैं। ऐसे ही कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश भी करते हैं। दरअसल, म्यूचुअल फंड में रिटर्न काफी अच्छा मिल जाता है, लेकिन इसमें उतना ही खतरा भी बना रहता है। कई लोग म्यूचुअल फंड के एसआईपी के जरिए अपना सीधा निवेश कर देते हैं, लेकिन वो कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें नुकसान तक उठाना पड़ता है। ऐसे में आपके लिए वो गलतियां जानना जरूरी हो जाता है, जो आपको नहीं करनी है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में म्यूचुअल फंड से जुड़ी उन गलतियों के बारे में जान सकते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं...

Mutual Funds tips Avoid 4 common mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

जल्दबाजी पहुंचा सकती है नुकसान

  • कई लोग जल्दबाजी में निवेश करते हैं, लेकिन आपको हमेशा समय देकर ही निवेश करने की जरूरत होती है। वहीं, कुछ लोगों को कम समय में अच्छा रिटर्न मिलता है, तो ऐसे लोग अपना निवेश रोक देते हैं। लेकिन आपको कम से कम 5-7 साल तक का समय देना चाहिए।
Mutual Funds tips Avoid 4 common mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

बीच में एसआईपी को न रोकें

  • जब शेयर बाजार में मंदी आ जाती है, तो कई लोग अपने निवेश को और एसआईपी को बीच में ही रोक देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब बाजार में मंदी आती है, तो आपको शेयर के कई सार यूनिट सस्ते में मिलते हैं। ऐसे में आप निवेश करके बाजार में आने वाली तेजी से ज्यादा लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Funds tips Avoid 4 common mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

इन चीजों में निवेश से बचना चाहिए

  • अगर पिछले 2-3 साल पर नजर दौड़ाएं, तो म्यूचुअल फंड में मिड और स्मॉल कैप फंड्स ने सालाना 23 और 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ऐसे में लोग इसकी तरफ आकर्षित होते हैं, और काफी निवेश करते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि बाजार की खराब स्थिति का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही मल्टी कैप और लार्ज कैप फंड्स में ही निवेश की योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
Mutual Funds tips Avoid 4 common mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

इस तरह के निवेश से बचें

  • अमूमन जब लोग बाजार में तेजी देखते हैं, तो निवेश करने लगते हैं। कई बार ऐसा करना गलत साबित हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शेयर मार्केट बहुत ही अप्रत्याशित होते हैं। इसलिए बाजार जितनी तेजी से ऊपर चढ़ता है, उतनी ही दोगुनी रफ्तार से नीचे भी गिरता है। ऐसे में इस तरह की स्थिति में निवेश करने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed