फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: 2 हजार रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के बाद बन सकते हैं करोड़पति, समझिए निवेश के इस शानदार गणित को

Wed, 21 Feb 2024 06:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP You May Get 1.3 Crore Rupees By Just Investing Two Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश के एक ऐसे गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 2 हजार रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के बाद 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश किए गए आपके पैसों पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। कई विशेषज्ञों के मुताबिक म्यूचुअल फंड लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके 1.3 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

Mutual Fund SIP You May Get 1.3 Crore Rupees By Just Investing Two Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

मान लिजिए आप 25 साल की उम्र में किसी म्यूचुअल फंड में अपनी एसआईपी बनाते हैं। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश करना है। 2 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 35 सालों तक करना है। 

Mutual Fund SIP You May Get 1.3 Crore Rupees By Just Investing Two Thousand Rupees Monthly
money - फोटो : iStock

इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। ऐसे में 35 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 1.3 करोड़ रुपये होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP You May Get 1.3 Crore Rupees By Just Investing Two Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों के इस्तेमाल से आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को भी पूरा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP You May Get 1.3 Crore Rupees By Just Investing Two Thousand Rupees Monthly
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।  

Indian Diaspora: इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय, जानिए किस देश में कितनी है भारतीयों की संख्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed