फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Diaspora: इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय, जानिए किस देश में कितनी है भारतीयों की संख्या

Wed, 21 Feb 2024 12:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Which country has the highest number of Indians Know Here
Which country has the highest Indian diaspora - फोटो : Pixabay

Which country has the highest number of Indians: क्या कभी आपने इस बारे में विचार किया है कि दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। हर साल हमारे देश से कई लोग दुनिया के विभिन्न देशों में जाते हैं। भारतीय लोगों का दुनिया के दूसरे देशों में प्रवास करने की मुख्य वजह शिक्षा, रोजगार और एक बेहतर जीवन की तलाश होती है। आपको यकीन नहीं होगा कि बीते लंबे समय से कई भारतीय लोग अमेरिका और यूरोपीय देशों में गैर-कानूनी रूप से द डंकी रूट के जरिए प्रवेश कर रहे हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में विस्तार से - 

Which country has the highest number of Indians Know Here
Which country has the highest Indian diaspora - फोटो : Pixabay

अमेरिका 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। अमेरिका में करीब 89 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। यह काफी बड़ी संख्या है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैक्सिको और कनाडा के डंकी रूट के जरिए कई भारतीय लोग अमेरिका में गैर कानूनी ढंग से प्रवेश करके वहां की नागरिकता ले रहे हैं। 

Which country has the highest number of Indians Know Here
Which country has the highest Indian diaspora - फोटो : Pixabay

संयुक्त अरब अमीरात/मलेशिया

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की संख्या काफी बड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर करीब 68 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। दक्षिण एशियाई देश मलेशिया में भी भारतीय मूल से जुड़े लोगों की संख्या काफी अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर करीब 59 लाख लोग भारतीय मूल के रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Which country has the highest number of Indians Know Here
Which country has the highest Indian diaspora - फोटो : Pixabay

सऊदी अरब/म्यांमार

सऊदी अरब में भी भारतीय मूल से जुड़े लोगों की एक बड़ी आबादी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर करीब 51 लाख भारतीय लोग हैं। इसके अलावा भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी करीब 40 लाख 10 हजार भारतीय मूल के लोग रहते हैं। 

विज्ञापन
Which country has the highest number of Indians Know Here
Which country has the highest Indian diaspora - फोटो : Pixabay

यूनाइटेड किंगडम/कनाडा

यूनाइटेड किंगडम में भी भारतीय लोगों की बड़ी संख्या है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर करीब 35 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। वहीं बात अगर कनाडा की करें, तो यहां पर करीब 33 लाख भारतीय लोग रहते हैं। 

IRCTC: शिरडी साईं बाबा के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, मात्र 5,230 रुपये है किराया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed