हम सभी आर्थिक रूप से एक स्वतंत्र जीवन जीना चाहते हैं। हालांकि विभिन्न कारणों के चलते हम में से अधिकतर लोगों का ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने पर व्यक्ति अपने भौतिक जीवन से जुड़े सभी सपनों को पूरा कर सकता है। उसे इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होती। फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट बनने के लिए आपके पास अच्छी मात्रा में पैसों का होना जरूरी है। बड़ी मात्रा में पैसों को इकट्ठा करने के लिए आपके पास अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज होनी चाहिए। अगर आप एक बड़ा फंड इकट्ठा करने का सपना देख रहे हैं, तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। यहां निवेश करके आप 30 सालों के बाद कुल 70 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इतनी बड़ी राशि को इकट्ठा करने के लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवानी होगी।
MF SIP: इस स्कीम में 30 हजार रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी पर इकट्ठा कर सकेंगे 70 करोड़ का फंड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन