EPFO EDLI Scheme: अगर आप पीएफ खाताधारक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। देश में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोगों के पास पीएफ खाता है। हर महीने कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके पीएफ खाते में जुड़ता रहता है। प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारकों को कई तरह की विशेष सुविधाएं मिलती हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि पीएफ खाताधारकों को 7 लाख रुपये का एक डेथ इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। इस बारे में बेहद कम लोगों को ही पता है। ईपीएफओ ये सुविधा एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के तहत देता है। इसके तहत खाताधारकों को 7 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। ईपीएफओ द्वारा मिलने वाली ये मुफ्त इंश्योरेंस सुविधा है। इसके लिए आपको अलग से पैसों को खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
EPFO: पीएफ खाताधारक ध्यान दें, आपको मिलती है 7 लाख रुपये की ये विशेष सुविधा, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन