फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: आर्थिक स्वतंत्रता पाने के लिए इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय मिल सकते हैं 23.4 करोड़

Sat, 04 Jun 2022 10:16 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Financial Freedom Mutual Fund Investment News in Hindi
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

Mutual Fund SIP: वारेन बफेट कहते हैं अगर कोई व्यक्ति किसी पेड़ की छाया में बैठा है, तो जरूर कभी किसी ने उस पेड़ को लगाया था। ऐसे में अगर आप भी आर्थिक स्वतंत्रता की छांव में जीना चाहते हैं, तो आपको एक अच्छे निवेश करने की जरूरत है। अच्छा निवेश आपके बचत के पैसों को काफी अच्छे से ग्रो करने में सहायता करता है। आज की इस बढ़ती मुद्रास्फीति के दौर में आपको स्मार्ट ढंग से इन्वेस्ट करना चाहिए। आज आपके समक्ष इन्वेस्टमेंट के कई रास्ते खुले हैं। आप शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, म्यूचुअल फंड आदि कई जगहों पर निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप निवेश करके आर्थिक स्वतंत्रता को पा सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Mutual Fund SIP For Financial Freedom Mutual Fund Investment News in Hindi
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

अगर आप 10 हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 23.4 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनानी होगी।

Mutual Fund SIP For Financial Freedom Mutual Fund Investment News in Hindi
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Financial Freedom Mutual Fund Investment News in Hindi
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

यानी अगर आप हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करते हैं और आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी मैच्योरिटी के समय 23.4 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Financial Freedom Mutual Fund Investment News in Hindi
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

आपको इस इन्वेस्टमेंट पीरियड में कुल 36 लाख रुपये का निवेश करना है। वहीं आपके निवेश पर कुल 23 करोड़ रुपये की वेल्थ जनरेट होगी। इन पैसों से आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जी सकेंगे। इन पैसों के सहारे आप आर्थिक क्षेत्र से जुड़े अपने सभी सपनों को पूरा कर सकेंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed