Mutual Fund SIP: आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन हर कोई जीना चाहता है। हालांकि, फाइनेंसियल फ्रीडम पाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको बेहद ही समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से निवेश करने की जरूरत होती है। आज के इस दौर में कई लोग छोटी बचत योजनाओं या बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। गौरतलब बात है कि निवेश के इन क्षेत्रों में बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है। हालांकि, यहां से रिटर्न भी ज्यादा नहीं मिलता है। ऐसे में आपको अपने पैसों को किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहिए, जहां पर शानदार रिटर्न मिलता हो। अगर आप भी भविष्य में आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने का सपना देख रहे हैं। इस स्थिति में आप एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें निवेश शुरू कर सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने शानदार रिटर्न देने का काम किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
MF SIP: आर्थिक स्वतंत्रता पाने के लिए इस स्कीम में करें इन्वेस्ट, 7 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 4.9 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। स्कीम का चुनाव करने के बाद आपको उसमें हर महीने 7 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है।
निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में आप आसानी से मैच्योरिटी के समय 4.9 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
जानना जरूरी: खरीदने जा रहे हैं नया हीटर, तो जान लें यह जरूरी बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 25.2 लाख रुपये इन्वेस्ट करना होगा। वहीं आपके निवेश पर कुल 4.7 करोड़ रुपये की वेल्थ गेन होगी। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जी सकेंगे। आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी।
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
WhatsApp Tips and Tricks: इस आसान तरीके से करें अपनी व्हाट्सएप चैट को हाइड, जानें क्या है प्रोसेस