Mutual Fund Investment: अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर चिंतित हैं और उसको आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए अच्छी-खासी बचत करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 200 रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के समय 1.4 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आपकी वर्तमान में उम्र 30 साल है तो अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप महज 200 रुपये की बचत करके 1.4 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
Investment Tips: सिर्फ 200 रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के समय इकट्ठा कर सकते हैं 1.4 करोड़, समझिए गणित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन