फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card: अगर गुम हो गया है पैन कार्ड तो ऐसे बनवा सकते हैं दोबारा, जानें कितने खर्च होंगे पैसे

Tue, 13 Aug 2024 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
How to apply for Duplicate Pan card check here
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Duplicate Pan Card: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिसमें से कुछ ऐसे होंगे जिनकी जरूरत कभी-कभी पड़ती होगी, तो कई दस्तावेज ऐसे होते हैं जिनके न होने पर लगभग हर एक काम अटक सकता है। जैसे- आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। पहचान पत्र से लेकर सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। ठीक ऐसे ही एक और दस्तावेज है जो जरूरी होता है और वो है आपका पैन कार्ड। ऐसे में अगर किसी कारण आपका पैन कार्ड गुम हो जाता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इसे फिर से बनवा सकते हैं यानी डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आगे आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

How to apply for Duplicate Pan card check here
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

डुप्लीकेट पैन कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या फिर चोरी हो गया है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए करना ये होता है कि आपको पहले तो एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है
  • जहां पर आपको अपनी कुछ जानकारी देनी होती है
How to apply for Duplicate Pan card check here
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • जानकारी के रूप में आपको अपना पैन कार्ड नंबर, 10 अंकों का आधार नंबर और जन्मतिथि आदि भरनी है
  • ध्यान दें कि यहां पर जीएसटीएन नंबर दिया होगा जिसे आपको छोड़ देना है
  • फिर आपको यहां पर टी और सी पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for Duplicate Pan card check here
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे भर दें
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपके पैन कार्ड की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी
  • इसके बाद आपको जिस पते पर डुप्लीकेट पैन कार्ड मंगवाना है वहां का पिन नंबर भरना है
विज्ञापन
How to apply for Duplicate Pan card check here
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर अपने पते को वेरिफाई करवाएं जिसके लिए मोबाइल नंबर या ईमेल पर आए हुए ओटीपी को भरें
  • इसके बाद इसे वेरिफाई करवा लें
  • अब आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है जिसके बाद सबमिट पर क्लिक करें
  • पेमेंट होने के बाद आप पैन कार्ड की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे, जहां पर आपको एक स्लिप मिलेगी इसे संभालकर रख लें और कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर डुप्लीकेट पैन कार्ड पहुंच जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed