Mutual Fund SIP: अगर आप सोच समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से निवेश करते हैं। ऐसे में आप कम समय में अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आज के समय निवेश के कई विकल्प आपके सामने हैं। कई निवेश योजनाएं ऐसी हैं, जहां पर आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं कई ऐसी इन्वेस्टमेंट स्कीम्स हैं, जहां पर बाजार जोखिमों का खतरा तो है लेकिन यहां से रिटर्न मिलने की संभावना भी अधिक रहती है। ऐसे में अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आप म्यूचुअल फंड स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें आप लंबे समय अवधि के लिए निवेश करके करोड़ों रुपये का फंड जुटा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में, जहां आप पांच हजार रुपये का निवेश करके 1.8 करोड़ रुपये का बड़ी राशि इकट्ठी कर सकते हैं।
Investment Scheme: पांच हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 1.8 करोड़, समझिए क्या है निवेश का यह गणित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन