अगर आप अपने बचत के पैसों को सोच समझकर योजनाबद्ध ढंग से किसी अच्छी जगह पर निवेश करते हैं, तो वहां से आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। बढ़ती महंगाई के दौर में बैंक में पैसों को बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है। महंगाई आपके बचत के पैसों की वैल्यू को साल दर साल कम करती जा रही है।
आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 12 हजार रुपये निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। यहां आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड स्कीम निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक निवेश के इस क्षेत्र से आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं कैसे आप 12 हजार रुपये इन्वेस्ट करके करोड़पति बन सकते हैं।
2 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स
- फोटो : AdobeStock
अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको यहां निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए। विशेषज्ञ एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करने में आपकी सहायता करेगा।
3 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स
- फोटो : AdobeStock
म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करने के बाद आपको उसमें एसआईपी बनवाकर हर महीने 12 हजार रुपये निवेश करने का सिलसिला शुरू करना है। 12 हजार रुपये महीने का निवेश करने का सिलसिला आपको पूरे 20 सालों तक जारी रखना है।
4 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स
- फोटो : AdobeStock
आपको यह उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहता है तो 20 सालों के बाद आप कुल 1,19,89,775 रुपये जुटा सकेंगे। ये पैसे आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र करने का काम करेंगे।
PM Kisan Yojana: सरकार कब जारी कर सकती है 20वीं किस्त? जल्द करा लें इन गलतियों को ठीक वरना नहीं मिलेगा लाभ
5 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स
- फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।