Electrical Safety Tips Summer: भीषण गर्मी के साथ उमस और मानसून का मौसम अपने साथ कई घरेलू मुसीबतें भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जो हमारे घरों के लिए दो सबसे बड़े खतरे पैदा करता है। इसमें से सबसे बड़ी समस्या है शॉर्ट सर्किट बढ़ जाना और दूसरा दीमक का तेजी से फैलना। इस मौसम में हवा में मौजूद दिवारों में सीलन की समस्या को बढ़ा देती हैं और जिससे वायरिंग में नमीं पहुंचने लगती है और शॉर्ट सर्किट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
इतना ही नहीं इस सीलन की वजह से घर में मौजूद लकड़ी के सामानों में दीमक भी अपना घर बनाने लगते हैं। अगर वक्त रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह लापरवाही बड़े आर्थिक नुकसान या किसी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि उमस वाले इस मौसम में ये खतरे क्यों बढ़ते हैं और इनसे बचने के लिए आपको कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
2 of 5
हवा की नमी से ऐसे बढ़ता है शॉर्ट सर्किट का खतरा
- फोटो : AdobeStock
हवा की नमी से ऐसे बढ़ता है शॉर्ट सर्किट का खतरा
दरअसल, मौसम के बदलते ही हवा में मौजूद नमी घरों की दीवारों में सीलन की समस्या को काफी ज्यादा बढ़ा देती है। जब यह सीलन धीरे-धीरे दीवारों के अंदर तक पहुंचती है, तो वहां से गुजरने वाली बिजली की अंडरग्राउंड वायरिंग में भी भारी नमी पहुंचने लगती है।
तारों में आई इस नमी के कारण बिजली के प्रवाह में रुकावट आती है, जिससे आपस में तार टकराने लगते हैं और अचानक खतरनाक शॉर्ट सर्किट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में घरों की दीवारों और बिजली के बोर्ड्स की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
3 of 5
दीमक के पनपने के लिए सबसे बेस्ट है यह मौसम
- फोटो : Adobe Stock
दीमक के पनपने के लिए सबसे बेस्ट है यह मौसम
दीमक को जिंदा रहने और अपनी आबादी बढ़ाने के लिए अंधेरे, गर्मी और सबसे ज्यादा 'नमी' की जरूरत होती है। उमस वाले मौसम में घर के बंद कोनों और लकड़ी के फर्नीचर में नमी आसानी से सोख ली जाती है, जिससे दीमक बेहद कम समय में एक्टिव होकर पूरी लकड़ी को अंदर से खोखला कर देती हैं।
4 of 5
शॉर्ट सर्किट और बिजली के हादसों से बचने के उपाय
- फोटो : Adobe Stock
शॉर्ट सर्किट और बिजली के हादसों से बचने के उपाय
बारिश और उमस के इस दौर में कभी भी गीले हाथों से स्विच को न छुएं और घर की वायरिंग में कहीं भी खुला तार न छोड़ें। अपने घर के मुख्य बिजली बोर्ड में अच्छी क्वालिटी का आरसीसीबी या ईएलसीबी जरूर लगवाएं, जो शॉर्ट सर्किट होते ही तुरंत बिजली की सप्लाई को पूरी तरह कट कर देता है।
5 of 5
कीमती लकड़ी के सामान को दीमक से बचाने के तरीके
- फोटो : Adobe Stock
कीमती लकड़ी के सामान को दीमक से बचाने के तरीके
अपने घर के भारी लकड़ी के फर्नीचर, अलमारियों और सोफों को दीवारों से कम से कम दो-तीन इंच दूर रखें ताकि उनके पीछे हवा आती-जाती रहे। कमरों की खिड़कियां खोलकर वेंटिलेशन बेहतर रखें, और यदि घर की किसी दीवार में सीलन दिखाई दे, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। इसके साथ ही घर के बाथरूम में और किचन में लगे एग्जास्ट फैन का इस्तेमाल जरूरी करें, इससे घर में उमस कम होती है।