Money Saving Tips: अगर यूं कहा जाए कि आज के समय पास में पैसा होना जरूरी है, तो शायद इसमें कुछ गलत न हो? आपको कुछ भी खरीदना होता है तो आपको पैसे चाहिए। इसलिए लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए काम धंधा करते हैं। पर कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कमाई तो करते हैं लेकिन उनके पास आने वाले कल के लिए कोई प्लानिंग नहीं होती है। अगर कल उन्हें कोई बड़ी जरूरत पड़ जाए, तो शायद उनके पास पैसे ही न हो। इसलिए जरूरी है कि आपको 30 की उम्र तक कुछ ऐसे काम कर लेने चाहिए, जिससे आपका आगे एशो-आराम बना रह सकता है और फिर आपको पैसों को लेकर चिंता करने की जरूरत तो नहीं हो सकती। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं, जो आपको 30 की उम्र तक कर लेने चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"648c4bcb47ff2061430f5c00","slug":"money-saving-tips-how-to-future-and-financial-planning-while-age-of-30-2023-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: अगर आप भी कर लेंगे 30 की उम्र तक ये चार काम, तो जिंदगी भर बना रह सकता है ऐशो-आराम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: अगर आप भी कर लेंगे 30 की उम्र तक ये चार काम, तो जिंदगी भर बना रह सकता है ऐशो-आराम
Sat, 17 Jun 2023 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 17 Jun 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
सेविंग करने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेविंग करने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
ये हैं वो काम:-
फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी
- आप चाहें बिजनेस करते हैं या फिर नौकरीपेशा हैं, लेकिन आपको फाइनेंशियल प्लानिंग जरूर करनी चाहिए। आपको अपनी कमाई का कुछ हिस्सा ऐसी जगह पर निवेश करना चाहिए, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सके। पर लोग इसको लेकर लापरवाही कर देते हैं।
सेविंग करने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : iStock
इमरजेंसी फंड बनाना जरूरी
- अगर आप नौकरी करते हैं, तो खासतौर पर आपको इस चीज का ध्यान रखना चाहिए कि आपके पास इमरजेंसी फंड होना जरूरी है। इस फंड में आपके पास कम से कम अगले 6 महीने का खर्चा तो होना चाहिए और आप अपनी कमाई के हिसाब से इसे और बढ़ा भी सकते हैं। यकीन मानिए ये पैसा आगे चलकर आपके बहुत काम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेविंग करने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
रिटायरमेंट प्लानिंग करनी चाहिए
- भले ही अभी आपकी उम्र कम है, लेकिन एक समय आएगा जब आप काम धंधा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपका खर्चा कहां से चलेगा, क्योंकि उस वक्त भी आपको पैसों की जरूरत होगी? इसलिए आप किसी ऐसी जगह निवेश कर सकते हैं, जहां से आपको बुढ़ापे में पेंशन मिल सके। इससे आपको पैसों से जुड़ी दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
सेविंग करने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Istock
इंश्योरेंस करवा लें
- आपको अपना इंश्योरेंस करवाना चाहिए। टर्म लाइफ प्लान और हेल्थ इंश्योरेंस आप ले सकते हैं। इससे जब आपकी उम्र बढ़ेगी और किसी कारण आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, तो आपके ऊपर फाइनेंशियल दबाव नहीं पड़ेगा और अस्पताल का खर्च आपके इंश्योरेंस से भर दिया जाएगा।