फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Tips: बिना किसी को मोबाइल नंबर बताए कर सकते हैं कॉल और मैसेज, ये रहा तरीका

Tue, 17 May 2022 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 May 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
Mobile Tips if you dont want to tell your mobile to someone so follow these steps to messages and call them
मोबाइल टिप्स - फोटो : istock

आज के समय में बढ़ती तकनीकी सुविधाओं के साथ लोगों के काम आसानी से हो रहे हैं। लोग अब बहुत ही आराम से अपना बड़े से बड़े काम बिना परेशानी के और समय की बचत के साथ ही कर लेते हैं। करोड़ों के लेन देन से लेकर अपने डाक्यूमेंट्स भेजने के साथ-साथ ऑफिस का काम भी लोग घर पर ही कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी के आने से लोगों को काफी मदद मिली है, लेकिन ये भी सच है कि तकनीक के अपने कई सारे नुकसान भी हैं। यहां पर की गई एक गलती आपके लिए काफी परेशानियां खड़ी कर सकती है। लोगों को सबसे बड़ा डर अपनी निजता का होता है। ऐसे में लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर फोन नंबर तक हर चीज गोपनीय रखना पसंद करते हैं। वो अपना फोन नंबर किसी अनजान को नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना नंबर गोपनीय रखकर किसी को भी कॉल या मैसेज कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Mobile Tips if you dont want to tell your mobile to someone so follow these steps to messages and call them
मोबाइल टिप्स - फोटो : istock

इस तरीके से रख सकते हैं नंबर को गोपनीय:-

स्टेप 1

  • अगर आप अपना नंबर गोपनीय रखकर किसी को कॉल करना चाहते हैं, या संदेश भेजना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गूगल प्ले-स्टोर पर जाना होगा। यहां पर आपको 'Text Me' नाम का एक एप डाउनलोड करना होगा।
Mobile Tips if you dont want to tell your mobile to someone so follow these steps to messages and call them
मोबाइल टिप्स - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब यहां पर आप अपने असली फोन नंबर की जगह एक दूसरा फोन नंबर डाल कर पंजीकरण कीजिए, जिसे आप अपना असली नंबर दिखाना चाहते हैं। इसके बाद आप किसी को भी कॉल करेंगे तो आपके असली नंबर की जगह उस व्यक्ति को आपका ये नकली नंबर दिखाई देगा, जो एप में रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Tips if you dont want to tell your mobile to someone so follow these steps to messages and call them
मोबाइल टिप्स - फोटो : istock
  • इस एप की खासियत ये है कि आप यहां पर एक साथ कई नंबर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ मासिक शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
Mobile Tips if you dont want to tell your mobile to someone so follow these steps to messages and call them
मोबाइल टिप्स - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप इस एप की सहायता से किसी को भी मुफ्त में कॉल और संदेश भेजने का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि ये सुविधा अभी कुछ ही देशों में ही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed