फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Tips: बेच रहे हैं अपना पुराना मोबाइल तो रुकिए पहले जरूर कर लें ये 4 काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Thu, 19 Jun 2025 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Jun 2025 05:41 PM IST
सार

Purana Mobile Sale Karte Hain To Kya Karen: अगर आपके पास भी पुराना मोबाइल है और आप इसे किसी दुकान पर या किसी शख्स को बेचने का प्लान कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आप आगे दिक्कत में भी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Mobile Tips and Tricks Four Things to Check Before Selling Old Phone Factory Reset Google Account Removal
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

Sale Old Mobile: अगर देखा जाए तो आज के समय में लगभग हर एक काम मोबाइल फोन से हो जा रहे हैं। किसी को कॉल-मैसेज करने के अलावा बैंकिंग से जुड़ा काम करना हो या सोशल मीडिया पर समय बिताना हो या फिर अपना मनोरंजन करने से लेकर गेम खेलने जैसे कई अन्य काम मोबाइल पर आसानी से हो जाते हैं। पर कई बार लोग अपने पुराने मोबाइल को बेचकर नया मोबाइल खरीदते हैं।

दरअसल, मार्केट में समय-समय पर कई नए तरह के मोबाइल आते रहते हैं जो नए-नए फीचर से लैस होते हैं। इसलिए लोग इन मोबाइल को खरीदते हैं। ऐसे में कोई अपने पुराने मोबाइल को एक्सचेंज करवा लेता है तो कोई किसी ऐसे स्टोर पर मोबाइल बेच देता है, जो पुराना मोबाइल खरीदते हैं। यही नहीं, कई लोग तो किसी और को मोबाइल बेच देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना पुराना मोबाइल बेच रहे हैं तो पहले ये 4 काम जरूर कर लें। वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं...

Mobile Tips and Tricks Four Things to Check Before Selling Old Phone Factory Reset Google Account Removal
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

बेचने से पहले ये काम जरूर कर लें:-

पहला काम

  • अगर आप भी अपना पुराना मोबाइल बेच रहे हैं तो जान लें कि मोबाइल में गूगल या जीमेल आईडी होती है जिसे हटाना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका डाटा दूसरे हाथों में जा सकता है जिसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसलिए अपनी आईडी को मोबाइल से जरूर और ध्यान से हटा लें।
Mobile Tips and Tricks Four Things to Check Before Selling Old Phone Factory Reset Google Account Removal
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादातर लोग फोटो  क्लिक करने और वीडियो बनाने के लिए करते हैं। यही नहीं, कई लोगो के अपने कई पर्सनल फोटोज और वीडियो भी इसमें होते हैं। इसलिए मोबाइल बेचने से पहले इन सभी को गैलरी से हटाएं और पूरा स्टोरेज खाली करें ताकि ये कहीं भी न रहें। वरना आपका डाटा दूसरे हाथों में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Tips and Tricks Four Things to Check Before Selling Old Phone Factory Reset Google Account Removal
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • अगर आप अपने मोबाइल से सारा डाटा हटा चुके हैं तो अब बारी आती है इसे रिसेट करने की। दरअसल, ये सबसे जरूरी प्रक्रिया होती है। ऐसा करके अगर मोबाइल में कुछ छूट गया है तो पूरा डाटा हट जाता है और मोबाइल फिर से एकदम नया जैसा हो जाता है। इसलिए मोबाइल अगर बेच रहे हैं तो ये काम जरूर कर लें ताकि आपके मोबाइल में आपका कोई भी डाटा किसी और के पास न जा पाए।
विज्ञापन
Mobile Tips and Tricks Four Things to Check Before Selling Old Phone Factory Reset Google Account Removal
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

चौथा काम

  • अब जब आप सभी काम कर चुके हैं तो अब बारी आती है मोबाइल को बेचने की। अगर आप अपना किसी स्टोर पर बेच रहे हैं या अपने किसी दोस्त या अनजाने व्यक्ति आदि को दे रहे हैं, तो ऐसे में आपको ऐसा कोई प्रूफ जरूर लेना चाहिए जिससे ये पता चले कि आपने अपना मोबाइल बेच दिया है। ऐसे में अगर आगे कभी उस मोबाइल से कुछ गलत एक्टिविटी होती है तो आप दिक्कत में न पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed