Sale Old Mobile: अगर देखा जाए तो आज के समय में लगभग हर एक काम मोबाइल फोन से हो जा रहे हैं। किसी को कॉल-मैसेज करने के अलावा बैंकिंग से जुड़ा काम करना हो या सोशल मीडिया पर समय बिताना हो या फिर अपना मनोरंजन करने से लेकर गेम खेलने जैसे कई अन्य काम मोबाइल पर आसानी से हो जाते हैं। पर कई बार लोग अपने पुराने मोबाइल को बेचकर नया मोबाइल खरीदते हैं।
{"_id":"6853fe42a5be59354c0d5f4d","slug":"mobile-tips-and-tricks-four-things-to-check-before-selling-old-phone-factory-reset-google-account-removal-2025-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Tips: बेच रहे हैं अपना पुराना मोबाइल तो रुकिए पहले जरूर कर लें ये 4 काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mobile Tips: बेच रहे हैं अपना पुराना मोबाइल तो रुकिए पहले जरूर कर लें ये 4 काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Thu, 19 Jun 2025 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:41 PM IST
सार
Purana Mobile Sale Karte Hain To Kya Karen: अगर आपके पास भी पुराना मोबाइल है और आप इसे किसी दुकान पर या किसी शख्स को बेचने का प्लान कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आप आगे दिक्कत में भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
बेचने से पहले ये काम जरूर कर लें:-
पहला काम
- अगर आप भी अपना पुराना मोबाइल बेच रहे हैं तो जान लें कि मोबाइल में गूगल या जीमेल आईडी होती है जिसे हटाना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका डाटा दूसरे हाथों में जा सकता है जिसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसलिए अपनी आईडी को मोबाइल से जरूर और ध्यान से हटा लें।
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
- मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादातर लोग फोटो क्लिक करने और वीडियो बनाने के लिए करते हैं। यही नहीं, कई लोगो के अपने कई पर्सनल फोटोज और वीडियो भी इसमें होते हैं। इसलिए मोबाइल बेचने से पहले इन सभी को गैलरी से हटाएं और पूरा स्टोरेज खाली करें ताकि ये कहीं भी न रहें। वरना आपका डाटा दूसरे हाथों में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा काम
- अगर आप अपने मोबाइल से सारा डाटा हटा चुके हैं तो अब बारी आती है इसे रिसेट करने की। दरअसल, ये सबसे जरूरी प्रक्रिया होती है। ऐसा करके अगर मोबाइल में कुछ छूट गया है तो पूरा डाटा हट जाता है और मोबाइल फिर से एकदम नया जैसा हो जाता है। इसलिए मोबाइल अगर बेच रहे हैं तो ये काम जरूर कर लें ताकि आपके मोबाइल में आपका कोई भी डाटा किसी और के पास न जा पाए।
विज्ञापन
पुराने मोबाइल को बेचते समय क्या बातें ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा काम
- अब जब आप सभी काम कर चुके हैं तो अब बारी आती है मोबाइल को बेचने की। अगर आप अपना किसी स्टोर पर बेच रहे हैं या अपने किसी दोस्त या अनजाने व्यक्ति आदि को दे रहे हैं, तो ऐसे में आपको ऐसा कोई प्रूफ जरूर लेना चाहिए जिससे ये पता चले कि आपने अपना मोबाइल बेच दिया है। ऐसे में अगर आगे कभी उस मोबाइल से कुछ गलत एक्टिविटी होती है तो आप दिक्कत में न पड़े।