फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Alert: मोबाइल फोन का गर्म होना खतरे से खाली नहीं, बचाव के लिए अपना सकते हैं ये पांच टिप्स

Fri, 11 Mar 2022 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Mar 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
Mobile Alert how to prevent mobile from overheating utility news in hindi
मोबाइल के गर्म होने पर क्या करें - फोटो : istock

एक समय था जब मोबाइल फोन तो छोड़िए, लैंडलाइन भी किसी-किसी के घर में हुआ करता था। शायद आपको वो समय भी याद हो जब आप एसटीडी बूथ पर कॉल करने जाते होंगे। वहीं, जब लैंडलाइन की जगह मोबाइल फोन ने लेनी शुरू की, तो भी मोहल्ले में किसी एक के घर में ही मोबाइल हुआ करता था और बाकी सभी के कॉल उसी पर आया करते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है, क्योंकि अब तो एक बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के हाथ में स्मार्टफोन है। मोबाइल के आ जाने से कई काम घर बैठे मिनटों में हो जाते हैं। लेकिन कई बार आपने ये देखा होगा या आपके साथ खुद ये दिक्कत होती होगी कि आपका मोबाइल फोन अचानक गर्म हो जाता होगा? अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि मोबाइल के गर्म होने पर कई मामले इनके फटने के भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने मोबाइल फोन को गर्म होने से रोक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Mobile Alert how to prevent mobile from overheating utility news in hindi
मोबाइल के गर्म होने पर क्या करें - फोटो : iStock

चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल न करें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने मोबाइल को खूब चार्ज करते रहते हैं। वहीं, चार्जिंग के दौरान वो उसका इस्तेमाल भी करते हैं, जिसके कारण मोबाइल फोन गर्म होने लगता है और कई मामलों में तो ये फट भी जाता है। ऐसे में आपको कभी भी चार्जिंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Mobile Alert how to prevent mobile from overheating utility news in hindi
मोबाइल के गर्म होने पर क्या करें - फोटो : istock

समय-समय पर ऑन-ऑफ करते रहें

  • अमूमन देखा जाता है कि लोग अपने मोबाइल का काफी इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन वो उसे कभी भी ऑन-ऑफ नहीं करते हैं। मतलब जब से उन्होंने मोबाइल खरीदा हो, तब से शायद ही कभी उसे बंद भी किया हो। इसकी वजह से भी मोबाइल गर्म हो जाते हैं। इसलिए आपको थोड़े-थोड़े समय बाद थोड़ी देर के लिए मोबाइल को बंद कर देना चाहिए और फिर ऑन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Alert how to prevent mobile from overheating utility news in hindi
मोबाइल के गर्म होने पर क्या करें - फोटो : istock

रैम-मैमोरी को क्लीन करते रहें

  • जब हम मोबाइल में काफी सारी एप का इस्तेमाल करते हैं, फोटो और वीडियो बनाते हैं आदि। तो ऐसे में फोन की रैम और मैमोरी भरते चली जाती है, जिसके कारण मोबाइल हैंग होता है और फिर कभी-कभी गर्म तक होने लगता है। इसलिए आपको रैम और मैमोरी को समय-समय पर क्लीन करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Mobile Alert how to prevent mobile from overheating utility news in hindi
मोबाइल के गर्म होने पर क्या करें - फोटो : istock

अपडेट करते रहें

  • आपने देखा होगा कि आपका मोबाइल आपको सॉफ्टेवयर अपडेट करने को कहता रहता होगा। वहीं, कई लोग मोबाइल का इस्तेमाल तो खूब करते हैं, लेकिन मोबाइल के वर्जन को अपडेट नहीं करते हैं। जबकि आपको नियमित तौर पर अपने मोबाइल को अपडेट करते रहना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed