Smartphones Tips: एक समय था जब मोहल्ले का एक मोबाइल फोन हुआ करता था, सभी के कॉल उसी पर आते थे। वहीं, एसटीडी बूथ को भला कौन ही भूल सकता है। मिनट के हिसाब से बिल देना होता था, और तब जाकर कहीं किसी से बात हो पाती थी। लेकिन अब वक्त बदल चुका है और लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास आपको स्मार्टफोन नजर आ जाएगा। बच्चे हों या फिर बुजुर्ग लोग, हर कोई स्मार्टफोन का अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। कॉल करने के अलावा भी आजकल स्मार्टफोन कई तरह से काम आता है। कई तरह के एप और इंटरनेट की मदद से कई काम पलक झपकते ही हो जाते हैं। लेकिन अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी बनती हैं। दरअसल, स्मार्टफोन पर कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। तो चलिए आपको उन गलतियों के बारे में बताते हैं, जो आपको स्मार्टफोन पर कभी नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62a2cbfe43f60450545d4cd1","slug":"mistakes-to-avoid-while-using-smartphones-otherwise-may-face-jail-time-check-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphones Tips: भूलकर भी कभी न करें स्मार्टफोन पर ये पांच गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smartphones Tips: भूलकर भी कभी न करें स्मार्टफोन पर ये पांच गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Fri, 10 Jun 2022 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Smartphones Tips: स्मार्टफोन पर कौन सी गलतियां करने से जेल हो सकती है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Smartphones Tips: स्मार्टफोन पर कौन सी गलतियां करने से जेल हो सकती है
- फोटो : istock
भूलकर न करें ये गलतियां:-
प्राइवेट फोटो या वीडियो लीक न करें
- आपको ध्यान देना है कि बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति की प्राइवेट फोटो या वीडियो को कहीं भी जैसे- सोशल मीडिया आदि जगहों पर लीक नहीं करना है। ऐसा करना साइबर अपराध कहलाता है, और दोषी पाए गए व्यक्ति को जेल तक हो सकती है। इसलिए ऐसा भूलकर भी न करें।
Smartphones Tips: स्मार्टफोन पर कौन सी गलतियां करने से जेल हो सकती है
- फोटो : istock
असंवेदनशीन गतिविधियों से बचें
- एक स्मार्टफोन यूजर होने के नाते आपको असंवेदनशीन गतिविधियों को अंजाम देने से बचना है। आपको ऐसा कोई काम अपने स्मार्टफोन के जरिए नहीं करना है, जो असंवेदनशील गतिविधियों में आता हो। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphones Tips: स्मार्टफोन पर कौन सी गलतियां करने से जेल हो सकती है
- फोटो : istock
धमकी न दें
- अगर आप स्मार्टफोन के जरिए किसी व्यक्ति को धमकाते हैं या उसके साथ कुछ गलत करने की धमकी देते हैं, तो ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। आपकी शिकायत होने पर आप पर उचित कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Smartphones Tips: स्मार्टफोन पर कौन सी गलतियां करने से जेल हो सकती है
- फोटो : istock
धार्मिक जातिगत भावना को ठेस न पहुंचाएं
- स्मार्टफोन के जरिए आपको किसी को भी भड़काऊ चीजें शेयर नहीं करनी चाहिए जिससे समाज में दंगे आदि हो। इससे आपके ऊपर कार्रवाई होते हुए आपको जेल तक भेजा जा सकता है।