फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: नवरात्रि में खरीद रहे हैं दूध, दही और पनीर? घर लाने से पहले इन चीजों को ऐसे करें चेक

Fri, 09 Oct 2026 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

नवरात्रि में दूध, दही और पनीर खरीदते समय पैकिंग, तारीख, सील और स्टोरेज जैसी चीजें चेक करना जरूरी हैं। अगर आप भी नवरात्रि में ऐसी कोई चीज खरीद रहे हैं, तो ये चीजें जरूर चेक कर लें।

विज्ञापन
Milk, Curd and Paneer Buying Tips During Navratri mein milwati dudh dahi aur paneer kaise check kare
नवरात्रि पर कैसे करें असली-नकली दूध, दही और पनीर की पहचान? - फोटो : Amar Ujala AI

नवरात्रि के दिनों में घरों में दूध, दही और पनीर की मांग बढ़ जाती है। व्रत रखने वाले लोग भी इन चीजों का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बाजार में खरीदारी करते समय सिर्फ कीमत या पैकेट देखकर सामान लेना सही नहीं है।



दूध और उससे बनी चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं। इसलिए अगर आप भी इस नवरात्रि दूध, दही, पनीर आदि खरीद रहे हैं। तो आपको कुछ चीजें जरूर चेक करनी चाहिए जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Milk, Curd and Paneer Buying Tips During Navratri mein milwati dudh dahi aur paneer kaise check kare
नवरात्रि पर कैसे करें असली-नकली दूध, दही और पनीर की पहचान? - फोटो : AI Generated

पैकेट पर क्या देखना चाहिए?

  • दूध, दही या पैकेट वाला पनीर खरीदते समय सबसे पहले पैक पर दी गई तारीख देखें
  • बेस्ट बिफोर, यूज बाय या एक्सपायरी डेट जैसी तारीखें खरीदते समय ही चेक करें
  • अगर पैकेट फूला हुआ हो, पैकिंग खुली हो या पैकिंग अधूरी या आपको लगे कि पैकिंग से छेड़छाड़ की गई है, तो ऐसे सामान को खरीदने से बचें
Milk, Curd and Paneer Buying Tips During Navratri mein milwati dudh dahi aur paneer kaise check kare
नवरात्रि पर कैसे करें असली-नकली दूध, दही और पनीर की पहचान? - फोटो : Adobe stock

दूध खरीदते समय क्या देखें?

  • अगर आप पैकेट वाला दूध खरीद रहे हैं तो पैकेट की पैकिंग और तारीख जरूर देखें
  • चेक करें कि पैकेट फटा या लीक न हो
  • दूध के पैकेट पर अगर तारीख से छेड़छाड़ की गई है, तो ऐसी जगह से दूध खरीदने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
Milk, Curd and Paneer Buying Tips During Navratri mein milwati dudh dahi aur paneer kaise check kare
नवरात्रि पर कैसे करें असली-नकली दूध, दही और पनीर की पहचान? - फोटो : AI

दही खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • दही खरीदते समय पैकेट पर दी गई तारीख जरूर चेक करें कि पैकेट इस्तेमाल हो सकता है या नहीं
  • पैकेट से छेड़छाड़ की गई है या पैकेट में असामान्य फूलाव, लीकेज है तो ऐसे पैकेट को न लें
  • खुला दही ले रहे हैं, तो सफाई का ध्यान रखें और चेक करके लें कि दही ताजी है या नहीं
विज्ञापन
Milk, Curd and Paneer Buying Tips During Navratri mein milwati dudh dahi aur paneer kaise check kare
नवरात्रि पर कैसे करें असली-नकली दूध, दही और पनीर की पहचान? - फोटो : AI

पनीर खरीदते समय क्या चीजें चेक करें?

  • ये सभी जानते हैं कि त्योहारी सीजन में पनीर में काफी मिलावट होती है
  • खुला पनीर ले रहे हैं, तो इसे खाकर देखें कि स्वाद सही है या नहीं
  • पैकेट वाला पनीर ले रहे हैं, तो तारीख चेक करें और देखें कि पनीर किस चीज से बना है आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed