How To Identify Sweet Mangoes: जून का महीना चल रहा है। गर्मियों का सितम काफी बढ़ गया है। गौरतलब बात है कि गर्मियों का सीजन शुरू होने के बाद से रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं बारिश रुकने के बाद गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मियों के सीजन में अपने आप को तरोताजा रखने के लिए लोग कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। फलों के सेवन की बात जब आती है, तो आम को कौन भूल सकता है? गर्मियों के सीजन में लोग बड़े पैमाने पर आम का सेवन करते हैं। इस सीजन में आम के कई प्रकार बाजार में बिकते हैं। दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, सफेदा व सिंदूरी आदि कई तरह के आम इनमें शामिल हैं। गर्मियों के सीजन में आम का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि बाजार में मीठे आम के साथ साथ उनमें खट्टे आम भी मिला दिए जाते हैं। ऐसे में सही आम की पहचान करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप खट्टे और मीठे आम की पहचान कर सकते हैं।
Mango Adulteration: बाजार में बिकने वाला आम खट्टा है या मीठा? ऐसे लगाएं पता
कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 19 Jun 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन