Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Mahila Samriddhi Yojana may start soon What work needs to be done to get the benefit
{"_id":"683ee66ebaed12af2d08d09f","slug":"mahila-samriddhi-yojana-may-start-soon-what-work-needs-to-be-done-to-get-the-benefit-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू हो सकती है महिला समृद्धि योजना: हर महीने चाहिए 2500 रुपये, तो जल्द निपटा लें ये जरूरी काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जल्द शुरू हो सकती है महिला समृद्धि योजना: हर महीने चाहिए 2500 रुपये, तो जल्द निपटा लें ये जरूरी काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:41 PM IST
सार
Mahila Samriddhi Yojana Kab Shuru Hogi: दिल्ली की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली सरकार हर महीने 2500 रुपये देगी। माना जा रहा है कि ये योजना जल्द शुरू हो सकती है और इसके बाद लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
महिला समृद्धि योजना का लाभ कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mahila Samriddhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं और इनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हुए हैं। इसमें केंद्र सरकार की अलग और राज्य सरकार की कई अलग योजनाएं हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। यही नहीं, समय-समय पर सरकार कई नई योजनाएं भी लेकर आती है।
जैसे, दिल्ली सरकार महिला समृद्धि योजना की शुरुआत कर रही है। माना जा रहा है कि ये योजना जल्द शुरू हो सकती है जिसका लाभ दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा। इस योजना में महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देने का प्रावधान है, लेकिन अगर आप भी चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ काम पूरे कर लेने हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
महिला समृद्धि योजना का लाभ कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
5100 करोड़ रुपये का बजट
इसी साल मार्च महीने में जब दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का गठन हुआ तो अपने पहले बजट सेशन में ही सीएम रेखा गुप्ता ने ये एलान किया था कि वे महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना शुरू करेंगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये महीना देने का प्रावधान है जिसके लिए अलग से 5100 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है।
3 of 5
महिला समृद्धि योजना का लाभ कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
जल्द शुरू हो सकती है योजना
महिला समृद्धि योजना का एलान भले ही काफी पहले हो चुका हो, लेकिन अभी ये योजना शुरू नहीं हुई है। ऐसे में दिल्ली की महिलाओं को इस योजना के शुरू होने का इंतजार है। इसी योजना को शुरू करने को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है और इस कमेटी ने पिछले हफ्ते बैठक भी की। ऐसे में माना जा रहा है कि अब जल्द ही इस योजना क शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिला समृद्धि योजना का लाभ कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या हैं पात्रताएं और जरूरी काम?
अगर आपको महिला समृद्धि योजना से जुड़ना है तो इसके लिए सिर्फ वे लोग ही आवेदन कर सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं। जैसे, जिन महिलाओं के पास दिल्ली के पत्ते का कोई पहचान पत्र मौजूद है और वो महिला पिछले 5 साळ से दिल्ली में रह रही हो। अगर ऐसा है तो आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
महिला समृद्धि योजना का लाभ कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
महिलाओं को इस महिला समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए वोटर आईडी कार्ड चाहिए होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए अगर आप दिल्ली की निवासी हैं, लेकिन आपने अगर अब तक अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो इसे जल्द बनवा लें ताकि आपको भी इस महिला समृद्धि योजना में आवेदन करने का मौका मिले और फिर लाभ भी मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।