फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: परिवार में है बेटी, तो सरकार दे रही है 1 लाख रुपये से अधिक धनराशि, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Fri, 13 Jan 2023 01:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana Benefits Eligibility And Registration Process
Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana - फोटो : Istock

Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana: देश में बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। आज भी देश में बेटियों और महिलाओं को लेकर कई तरह की नकारात्मक सोच समाज में विद्मान हैं। ऐसे में सरकार इन योजनाओं को जरिए समाज को बेटियों और महिलाओं के प्रति जागरुक करना चाहती है।



इसी सिलसिले में आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाड़ली लक्ष्मी योजना है। योजना के अंतर्गत बेटियों को शिक्षा से लेकर शादी तक उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह सहायता राशि सीधे बेटी के खाते में सरकार द्वारा जमा की जाती है। राज्य में कई लोग सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तार से - 

Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana Benefits Eligibility And Registration Process
Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana - फोटो : Istock

लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बेटियों को मिलने वाली धनराशि कई किस्तों के रूप में जारी की जाती है। इसके अंतर्गत 1 लाख रुपये से अधिक धनराशि सीधे बेटी के बैंक खाते में सरकार द्वारा जमा किए जाते हैं। 

LIC: महिलाओं का भविष्य सुरक्षित करेगी LIC की यह स्कीम, 58 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकती हैं 8 लाख

Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana Benefits Eligibility And Registration Process
Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana - फोटो : Istock

योजना के अंतर्गत सरकार बेटी के जन्म के बाद 5 साल तक 6-6 हजार रुपये निवेश योजना में जमा करती है। ऐसे में पांच साल बाद कोष में कुल 30 हजार रुपये जमा हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana Benefits Eligibility And Registration Process
Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana - फोटो : iStock

वहीं जब बालिका छठी कक्षा में प्रवेश करती है। उस दौरान उसके खाते में 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसके अलावा जब बेटी 9वीं कक्षा में प्रवेश करती है। उस दौरान 4 हजार रुपये की राशि उसके खाते में ट्रांसफर की जाती है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana Benefits Eligibility And Registration Process
Madhya Pradesh Government Ladli Laxmi Yojana - फोटो : istock

वहीं 11वीं और 12वीं कक्षा में एडमिशन करते समय 6-6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा बेटी की उम्र जब 21 वर्ष हो जाती है। उस दौरान बेटी को 1 लाख रुपये की राशि का ट्रांसफर किया जाता है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश में रह रहे नागरिक ही उठा सकते हैं। 

MF SIP: बिटिया की शादी की चिंता खत्म करेगी SBI की यह स्कीम, दस हजार निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 76.5 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed