Ayushman Card: सरकार जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, उन सभी का एक ही उद्धेश्य होता है कि हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। इसके लिए हर साल सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये इन योजनाओं पर खर्च किए जाते हैं। किसी योजना में कोई सामान देने का प्रावधान होता है, तो किसी योजना के जरिए आर्थिक मदद की जाती है। अब आप आयुष्मान भारत योजना को ही देख सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं, तो पहले एक काम जरूर कर लें और वो है अपनी पात्रता चेक करना। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63c0ff2695692067e6568384","slug":"ayushman-card-yojana-how-to-check-your-eligibility-of-ayushman-card-2023-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ध्यान से कर लें ये एक जरूरी काम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ध्यान से कर लें ये एक जरूरी काम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
Fri, 13 Jan 2023 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:29 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
क्यों जरूरी है पात्रता चेक करना?
- दरअसल, अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो पहले पात्रता इसलिए चेक कर लें क्योंकि अगर आप पात्रता चेक नहीं करते हैं और कार्ड बनवाने चले जाते हैं। तो ऐसे में एक तो आपके हाथ निराशा लग सकती है और दूसरा कई ब्रोकर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर ठग तक सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
- अब वेबसाइट पर जाकर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को बॉक्स में भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको 'गेट ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको मोबाइल नंबर पर आए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपना प्रांत चुनना है और फिर जिले पर भी क्लिक करें
- अब अपना नाम, पता, पिता का नाम जैसी जरूरी जानकारियां यहां दर्ज करें
- ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।