नए साल के मौके पर सभी लोग जश्न मना रहे हैं वहीं सरकार नें भी लोगों को खुशी मनाने की एक वजह दे दी है। दरअसल, सरकार ने नए साल के पहले दिन से ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये की राहत दी है। ये कटौती 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में की गई है। 1 जनवरी 2022 से नई कीमत को लागू कर दिया गया है। अब 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1998.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इससे पहले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर में 1 दिसंबर 2021 को 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद ये कीमत दिल्ली में 2101 रुपये हो गई थी। कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में इससे पहले भी 1 नवंबर को 266 रुपये बढ़ाते हुए 2000.50 रुपये कर दी गई थी।
{"_id":"61d0069f9d08fc63107291cd","slug":"lpg-gas-cylinder-price-reduced-on-new-year-by-rs-102","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Cylinder Price: नए साल पर कम हुई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, यहां जानिए कितने रुपये की मिली राहत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Gas Cylinder Price: नए साल पर कम हुई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, यहां जानिए कितने रुपये की मिली राहत
Sat, 01 Jan 2022 02:00 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
102.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
102.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
किस शहर में है कितना दाम
- मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1948.50 रुपये, चेन्नई में 2131 रुपये, जबकि कोलकाता में 2076 रुपये है। इसकी कीमत कल तक दिल्ली में 2101 रुपये, चेन्नई में 2234.50 रुपये, मुंबई में 2051 रुपये और कोलकाता में 2177 रुपये थी।
102.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं
- भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी हुई है, लेकिन 14 किलोग्राम वाले गैस घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है। वहीं तेल कंपनियां जरूरत पड़ने पर महीने के बीच में भी कीमत में बदलाव करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
102.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
कमजोर लोगों को ही मिलेगी सब्सिडी
- इसके अलावा रसोई गैस पर सब्सिडी की बात करें तो अब केवल आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को ही इसकी सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
102.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- सूत्रों के मुताबिक, फरवरी में पेश होने वाले बजट में इसको लेकर ऐलान की संभावना है। जिसके बाद केवल कमजोर आर्थिक वर्ग में आने वाले लोगों को ही एलपीजी रसोई गैस पर सब्सिडी दी जाएगी।