LPG Gas Cylinders Complaint Number: आप आजकल ये खबरें सुन या पढ़ रहे होंगे कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश के कई शहरों में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत हो रही है। ऐसे में लोगों की सिलिंडर को लेकर होने वाली चिंता करना लाजमी है।
LPG Gas Cylinder: बुक होने के बाद भी डीलर नहीं दे रहा गैस सिलिंडर, तो यहां करें शिकायत
LPG Gas Cylinder Customer Care Number: अगर आपने गैस सिलिंडर बुक किया है, लेकिन गैस डीलर आपको गैस सिलिंडर नहीं दे रहा है, तो आप उसका शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ये जरूरी बात जान लें
- पहले एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन थी
- अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है
- इसलिए आप एक बार गैस सिलिंडर बुक करवाने के बाद दोबारा इसे 25 दिन बाद ही बुक कर सकते हैं
कौन सी एजेंसी की शिकायत कहां करें?
इंडेन एजेंसी की शिकायत कहां करें?
- अगर आपके पास इंडेन गैस कंपनी का सिलिंडर है
- ऐसे में आप एलपीजी की बुकिंग और शिकायत के लिए इस नंबर 7718955555 पर संपर्क कर सकते हैं
- आप एजेंसी के टोल फ्री नंबर 1800233355 पर भी कॉल कर सकते हैं
एचपी एजेंसी की शिकायत कहां करें?
- आप एचपी गैस एजेंसी के इस नंबर 9493602222 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
- एचपी के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर भी संपर्क किया जा सकता है
भारत गैस एजेंसी की शिकायत कहां करें?
- आप कंपनी के इस नंबर पर 7715012345 कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
- आप कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800224344 पर भी कॉल कर सकते हैं