LPG Connection Name Transfer: एलपीजी गैस कनेक्शन आज हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है। कई बार परिवार में किसी सदस्य की शादी होने, स्थानांतरित होने या घर के मुखिया के निधन के बाद गैस कनेक्शन में नाम बदलने की आवश्यकता पड़ती है।
बहुत से लोग नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया को काफी कठिन मान लेते हैं, लेकिन सही जानकारी और नियमों का पालन करके इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। चाहे आपका कनेक्शन एचपी, इंडेन या भारत गैस का हो, आप कुछ जरूरी कागजात जमा करके अपने नाम पर गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवा सकते हैं।
2 of 5
परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर
- फोटो : Adobe Stock
परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर
- अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य (जैसे पति-पत्नी, बेटा या बेटी) के नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक पहचान पत्र और पते के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- इसके साथ ही आपको गैस एजेंसी में एक घोषणा पत्र भरकर जमा करना होगा, जिसमें कनेक्शन ट्रांसफर करने की वजह स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।
3 of 5
घर के मुखिया के निधन पर ट्रांसफर के नियम
- फोटो : Adobe Stock
मुखिया के निधन पर ट्रांसफर
- अगर परिवार में जिसके नाम पर गैस कनेक्शन था, उनका निधन हो गया है, तो उनके कानूनी वारिस के नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर किया जा सकता है।
- इसके लिए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, राशन कार्ड और नए सिरे से भरा हुआ केवाईसी फॉर्म गैस एजेंसी में जमा करना अनिवार्य होता है।
4 of 5
शादी के बाद नाम में बदलाव
- फोटो : Adobe stock
शादी के बाद नाम में बदलाव
- शादी के बाद अगर कोई महिला अपने गैस कनेक्शन में नया सरनेम या पति का नाम जोड़ना चाहती है, तो इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट या राजपत्र की कॉपी देनी होती है।
- इसके साथ ही नया आधार कार्ड या अपडेटेड पहचान पत्र जमा करके गैस एजेंसी से नाम में सुधार करवाया जा सकता है।
5 of 5
आवश्यक दस्तावेज और केवाईसी प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
आवश्यक दस्तावेज और केवाईसी प्रक्रिया
- नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया के लिए आवेदक का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (सब्सिडी के लिए) और नया केवाईसी फॉर्म जमा करना पड़ता है।
- गैस एजेंसी आपके सभी कागजातों की जांच करने के बाद पुराने सब्सक्राइबर वाउचर को कैसिंल करके आपके नाम नया वाउचर जारी कर देती है।