{"_id":"69f44dc4af1e2e5e4507261d","slug":"lpg-cylinder-prices-revised-commercial-and-mini-cylinders-get-dearer-while-domestic-rates-stay-stable-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Cylinder Price: कमर्शियल के अलावा ये सिलिंडर भी हुआ महंगा, जान लें कीमतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Cylinder Price: कमर्शियल के अलावा ये सिलिंडर भी हुआ महंगा, जान लें कीमतें
Fri, 01 May 2026 12:22 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 01 May 2026 12:22 PM IST
सार
Commercial LPG Hike India: मई का महीने शूरू होते ही कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके साथ ही छोटू सिडिंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। आइए इस लेख में इनकी नई कीमतों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
LPG गैस की बढ़ीं कीमतें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LPG Cylinder Price May 2026: मई महीने के पहले दिन से ही गैस कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलिंडरों की कीमतों में नया बदलाव किया है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, कमर्शियल उपयोग करने वालों और घर से दूर रहकर छोटू सिलिंडर के इस्तेमाल करने वालों पर पड़ेगा।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें
कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी
- 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में देशभर में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है।
- इस इजाफे के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 हो गई है।
- कीमतों में हुई इस वृद्धि का सीधा असर रेस्तरां, ढाबों और कैटरिंग सेवाओं पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना महंगा हो सकता है।
छोटू सिलिंडर
- फोटो : Amar Ujala
5 किलो वाले 'छोटू' सिलिंडर के भी बढ़े दाम
- कमर्शियल सिलिंडर के साथ-साथ 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलिंडर की कीमत में भी ₹261 का इजाफा किया गया है।
- चूंकि ये छोटे सिलिंडर सब्सिडी के दायरे में नहीं आते, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का इन पर सीधा असर पड़ता है।
- इस बढ़ोतरी से उन छात्रों और प्रवासी मजदूरों की जेब पर बोझ बढ़ेगा जो खाना पकाने के लिए इन छोटे सिलिंडरों का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas
- फोटो : Adobe Stock
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत बरकरार
- 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो आम परिवारों के लिए बड़ी राहत है।
- राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलिंडर अभी भी ₹913 की अपनी पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
क्यों बढ़ीं गैस की कीमतें?
- पश्चिम एशिया (इजराइल-ईरान-अमेरिका) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में अस्थिरता आई है।
- भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिससे घरेलू कमर्शियल दरें सीधे अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क से जुड़ी होती हैं।
- यही वजह है कि इस महीने गैस की कीमतों में बढ़ा उछाल आया है।