रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा तनाव का असर पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। इसी बीच देश में आज यानी एक मार्च 2022 को एलपीजी गैस की नई कीमत जारी की गई है। जिसका असर सीधा आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमत तय की जाती है। ऐसे में इस महीने सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा किया है। हालांकि, इससे पहले कई महीनों से एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को नहीं मिला था। वहीं अब आचानक इतनी अधिक बढ़त से लोगों को बड़ा झटका लगा है। वहीं अगर आप अपने शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत का पता करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। दरअसल, इस बार गैस कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये का बड़ा इजाफा किया है।
{"_id":"621db7fe54dac90c702c7b54","slug":"lpg-cylinder-price-hiked-by-rs-105-check-new-rates-of-lpg-cylinder-in-your-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Cylinder Price Hike: आम आदमी के लिए बड़ा झटका, आज से 105 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Cylinder Price Hike: आम आदमी के लिए बड़ा झटका, आज से 105 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
Tue, 01 Mar 2022 02:10 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
आज से 105 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
- फोटो : i stock
आज से 105 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
- फोटो : i stock
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये इजाफा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण किया गया है। इससे पहले भी इस तनाव का असर कच्चे तेल पर देखने को मिला है। वहीं अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने से सीधे तौर पर होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यापारियों पर प्रभाव होगा।
आज से 105 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
- फोटो : i stock
- वहीं सिलेंडर के दाम बढ़ने का बाद कई चीजों के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जैसे कि होटल या रेस्टोरेंट पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 105 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
- फोटो : i stock
- ये इजाफा काफी बड़ा है, गैस कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक साथ 105 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे पहले दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,907 रुपये था। वही बदलाव के बाद अब ये 2,012 रुपये में मिलेगा। मुंबई में भी इसकी कीमत 1,963 रुपये साथ ही कोलकाता में इसकी कीमत 2,095 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
आज से 105 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
- फोटो : i stock
- इसके अलावा अगर आप अपने शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत के बारे में पता करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप IOCL की वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।