{"_id":"69d4b60b0e175d4ba6015546","slug":"lpg-crisis-government-postpones-star-labeling-for-induction-stoves-a-major-move-to-boost-electric-cooking-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Induction Update News: एलपीजी किल्लत के बीच इंडक्शन को लेकर सरकार ने दी ये छूट, जान लें राहत भरी खबर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Induction Update News: एलपीजी किल्लत के बीच इंडक्शन को लेकर सरकार ने दी ये छूट, जान लें राहत भरी खबर
Tue, 07 Apr 2026 01:15 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:15 PM IST
सार
Induction Stove Star Labeling: इन दिनों देशभर में कई लोग LPG की कमी से हो रही दिक्कतों की वजह से इंडक्शन के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। इसी बीच में सरकार की तरफ इंडक्शन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आइए इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
इंडक्शन को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Government Relief On Induction Cooktops: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल विवाद के कारण भारत में रसोई गैस (LPG) की सप्लाई में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। बता दें कि सरकार ने सभी इंडक्शन कंपनियों को छूट देते हुए इंडक्शन पर स्टार लेबलिंग नियमों की समयसीमा को 6 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
induction cooking
- फोटो : Adobe stock
सरकार ने क्या फैसला लिया है?
- सरकार ने इंडक्शन चूल्हों पर 'स्टार लेबलिंग' (Star Labeling) नियम लागू करने की तारीख आगे बढ़ा दी है।
- पहले यह नियम जल्द लागू होने वाला था, लेकिन अब इसे 1 जनवरी 2027 तक टाल दिया गया है।
- यानी कंपनियों के पास अब 6 महीने का और समय है कि वे अपने इंडक्शन को नए सरकारी मानकों के हिसाब से तैयार कर सकें।
induction cooking
- फोटो : Adobe stock
'स्टार लेबलिंग' क्या है और इससे आपको क्या फायदा होगा?
- जैसे फ्रिज या एसी पर 1-स्टार से 5-स्टार तक के स्टीकर लगे होते हैं, वैसे ही अब इंडक्शन पर भी होंगे।
- इससे आपको पता चलेगा कि कौन सा इंडक्शन कम बिजली खाएगा।
- 5-स्टार वाला इंडक्शन सबसे कम बिजली खर्च करेगा और आपके पैसे बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडक्शन चूल्हा
- फोटो : एआई जनरेटेड
यह फैसला अभी क्यों लिया गया?
- अभी पश्चिम एशिया (जैसे ईरान-इजरायल विवाद) में तनाव चल रहा है, जिससे भारत में LPG (रसोई गैस) की सप्लाई में दिक्कत आ सकती है।
- सरकार चाहती है कि लोग गैस सिलेंडर के बजाय बिजली वाले चूल्हे (इंडक्शन) का ज्यादा इस्तेमाल करें।
- नियमों में छूट देने से बाजार में इंडक्शन की कमी नहीं होगी और कंपनियों को बेहतर क्वालिटी के चूल्हे बनाने का समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
इंडक्शन को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट
- फोटो : Adobe Stock
इंडक्शन काम कैसे करता है?
- इंडक्शन एक सामान्य बिजली के चूल्हे जैसा ही दिखता है, लेकिन इसके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है।
- इसके कांच के नीचे तांबे के तार होते हैं।
- जब आप बटन दबाते हैं, तो ये तार बिजली की मदद से एक चुंबकीय शक्ति पैदा करते हैं।
- यह शक्ति सीधे ऊपर रखे बर्तन को गर्म करती है, चूल्हे की सतह को नहीं।
- यही वजह है कि इंडक्शन पर खाना जल्दी बनता है और गर्मी बर्बाद नहीं होती।