Lower Berth Quota for Senior Citizens in Train: रोजाना एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से सफर करता हुआ नजर आता है। रेलवे की तरफ से भी हर रोज काफी ट्रेनें चलाई जाती हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट लेना होता है जिसे आप टिकट काउंटर से या फिर आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप से बुक कर सकते हैं।
{"_id":"67b096b887d010876d0eb2e3","slug":"lower-berth-quota-for-senior-citizens-in-train-how-to-get-a-lower-berth-for-senior-citizens-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ये है काम की बात: सीनियर सिटीजन के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं कंफर्म लोअर बर्थ, तरीका यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ये है काम की बात: सीनियर सिटीजन के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं कंफर्म लोअर बर्थ, तरीका यहां जानें
Mon, 17 Feb 2025 08:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:47 AM IST
सार
Indian Railways Lower Berth Reservation: भारतीय रेलवे की किसी ट्रेन में अगर आप सीनियर सिटीजन के लिए कंफर्म लोअर बर्थ बुक करना चाहते हैं, तो आप यहां इसका सही तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ कैसे बुक करें?
- फोटो : AdobeStock
सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ कैसे बुक करें?
- फोटो : Adobe Stock
मिल सकती है कंफर्म लोअर बर्थ, बस रखना होगा इन बातों का ध्यान:-
नंबर 1
- अगर आप सीनियर सिटीजन के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं तो यहां पर कोटा लगाना न भूलें। आईआरसीटीसी की वेबसाइट, एप या अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीनियर सिटीजन के लिए कोटा की सुविधा होती है। कोटा लगाने से होता ये है कि सीनियर सिटीजन को लोअर बर्थ मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन की उम्र बिलकुल सही भरें क्योंकि अगर ये गलत होगी तो आपको लोअर बर्थ नहीं मिल पाएगी।
सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ कैसे बुक करें?
- फोटो : AdobeStock
नंबर 2
- जहां एक तरफ कई लोग अकेले ट्रेन से यात्रा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग ग्रुप में सफर पर जाते हैं। ऐसे में अगर आपके ग्रुप में कोई सीनियर सिटीजन है तो उनकी टिकट अपने साथ बुक न करें, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको लोअर बर्थ नहीं मिल पाएगी। इसकी जगह पर आप सीनियर सिटीजन की टिकट अलग से बुक करें जिससे लोअर बर्थ मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ कैसे बुक करें?
- फोटो : AdobeStock
सीनियर सिटिजन के लिए टिकट बुक करने का ये हो सकता है सही समय
- अगर आप किसी सीनियर सिटीजन के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको इस टिकट को बुक करने का सही समय पता होना जरूरी हो जाता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको लोअर सीट मिलने में दिक्कत आ सकती है। ध्यान दें कि सीनियर सिटीजन की टिकट बुक करते समय 15 दिन से ज्यादा का गैप होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आरक्षण खुलते ही टिकट बुक करने से लोअर सीट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ कैसे बुक करें?
- फोटो : AdobeStock
इस क्लास में कंफर्म लोअर सीट मिलने की संभावना ज्यादा
- ट्रेन में अलग-अलग क्लास होती हैं जिसमें फर्स्ट एसी से लेकर स्लीपर और जनरल कोच तक होते हैं। ऐसे में अगर आप सीनियर सिटीजन के लिए ट्रेन टुकट बुक कर रहे हैं तो जान लें कि एसी कोच के मुकाबले स्लीपर क्लास में लोअर बर्थ मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है।