फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Low Water Pressure From Tap: घर के नल से अचानक कम आने लगा पानी? प्लंबर बुलाने से पहले जरूर जांचें ये चीजें

Fri, 21 Aug 2026 11:17 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Aug 2026 11:17 AM IST
सार

 अगर घर के नल से पानी की धार अचानक कमजोर हो गई है, तो हर बार प्लंबर बुलाने की जरूरत नहीं होती। एरेटर में गंदगी, पाइप में जंग, कम सप्लाई प्रेशर, टंकी की गंदगी या नल के वाल्व की खराबी इसके पीछे वजह हो सकती है।

विज्ञापन
Low Water Pressure From Tap Know These Common Reasons and Easy Fixes
सुबह नल खोलते ही पानी धीमा आता है? - फोटो : AI

घर में नल खोलते ही अगर पानी की तेज धार के बजाय बूंद-बूंद या बेहद पतला फ्लो आने लगे, तो परेशानी होना स्वाभाविक है। खासकर सुबह के समय यह समस्या ज्यादा महसूस होती है। हालांकि, हर बार कम पानी आने का मतलब बड़ी खराबी नहीं होता। कई बार इसकी वजह ऐसी होती है, जिसे थोड़ी जांच और सफाई से घर पर ही दूर किया जा सकता है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको नल से कम पानी आने के समाधान को लेकर विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।



सबसे पहले नल का एरेटर जांचें
नल के बिल्कुल मुंह पर लगा छोटा जालीदार हिस्सा एरेटर कहलाता है। पानी के साथ आने वाली रेत, धूल, जंग और छोटे कण इसमें फंसते रहते हैं। समय के साथ गंदगी जमा होने से पानी निकलने की जगह कम हो जाती है और धार कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में एरेटर को खोलकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अगर गंदगी आसानी से न निकले तो इसे कुछ समय सिरके में भिगोकर ब्रश से साफ किया जा सकता है। सफाई के बाद इसे वापस लगाने पर पानी का फ्लो काफी हद तक सामान्य हो सकता है।

Low Water Pressure From Tap Know These Common Reasons and Easy Fixes
घर के नल से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Adobe Stock

पाइप के अंदर भी हो सकती है दिक्कत
एरेटर साफ करने के बाद भी पानी कम आ रहा है तो पाइपलाइन की जांच करनी चाहिए। पुराने लोहे के पाइप में जंग जमने से पानी का रास्ता धीरे-धीरे संकरा हो सकता है। इसके अलावा मिट्टी या दूसरे कण जमा होने से भी पानी का दबाव कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में पाइप की सफाई या उसे बदलने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए प्लंबर की मदद लेना बेहतर रहेगा।

Low Water Pressure From Tap Know These Common Reasons and Easy Fixes
टपकते नल से जुड़ा वास्तु - फोटो : Adobe stock
बाहर से कम आ रहा हो सकता है पानी
कई बार घर की पाइपलाइन ठीक होती है, लेकिन इलाके में पानी की सप्लाई का प्रेशर ही कम होता है। गर्मियों में पानी की मांग बढ़ने पर ऐसी स्थिति ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आसपास के घरों में भी पानी धीमे आ रहा है तो समस्या सप्लाई की हो सकती है। ऐसे समय टंकी या कंटेनर में पहले से पानी स्टोर करके रखना बेहतर विकल्प है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Low Water Pressure From Tap Know These Common Reasons and Easy Fixes
water tap - फोटो : AI Generated

टंकी की गंदगी भी बन सकती है वजह
ओवरहेड टैंक में लंबे समय तक सफाई न होने पर मिट्टी, काई और गंदगी जमा हो सकती है। इसका असर पानी के फ्लो पर भी पड़ सकता है। इसलिए टंकी की नियमित सफाई जरूरी है। साफ टंकी से पानी का बहाव बेहतर रहता है और गंदगी या बदबू की समस्या भी कम होती है।

विज्ञापन
Low Water Pressure From Tap Know These Common Reasons and Easy Fixes
किचन सिंक साफ करने के उपाय - फोटो : Adobe

नल का वाल्व हो सकता है खराब
अगर बाकी सभी चीजें ठीक हैं तो नल के अंदर लगे वाल्व या रबर की जांच करें। पुराना नल होने पर इनके खराब होने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में नल की मरम्मत या जरूरत पड़ने पर उसे बदलना ही सही समाधान है।

Bathroom Drain Clogging: नहाते ही बाथरूम में भर जाता है पानी? इन 4 वजहों से चोक होता है ड्रेन

Water Tank Overflow: टंकी भरने के बाद मोटर बंद करना भूल जाते हैं? ये जुगाड़ दूर करेगा ओवरफ्लो की टेंशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed