आमतौर पर लोग लोन के चक्करों से बचना चाहते हैं, लेकिन कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि हमें लोन का सहारा लेना ही पड़ता है। ऐसे में जब हम बैंक की ओर रुख करते हैं, तो बेहद ऊंची दरों पर पर्सनल लोन मिलता है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती है। अगर आपको भी पैसे की आकस्मिक जरूरत है, तो अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको लोन का एक नया तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आपको एक 1 लाख रुपये तक का लोन तुरंत मिल सकता है। दरअसल, इसके लिए आप गूगल पे की मदद ले सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देने वाले गूगल के इस एप को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। कई लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। दरअसल, गूगल पे ने डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड के साथ करार किया है। इसी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर डिजिटल पर्सनल लोन की सुविधा पेश कर रही हैं।
{"_id":"620f8f808df79303003496d9","slug":"loan-from-google-pay-know-how-you-will-get-an-instant-loan-of-up-to-rs-1-lakh-on-google-pay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Loan From Google Pay: अब गूगल पे पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Loan From Google Pay: अब गूगल पे पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ
Sun, 20 Feb 2022 11:19 AM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:19 AM IST
विज्ञापन
अब गूगल पे पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गूगल पे पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन
- फोटो : i stock
कैसे मिलेगा लोन
- इस नई साझेदारी के तहत गूगल पे आपके लिए डिजिटिली तरीके से 1 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन की पेशकश कर रहा है। इसे आप 36 महीने या 3 साल की किश्तों में लौटा सकते हैं। फिलहाल ये सुविधा देश के 15,000 पिन कोड्स पर उपलब्ध की जा सकती है।
अब गूगल पे पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन
- फोटो : istock
- आपको जानकारी होनी चाहिए कि इस लोन को लेने के लिए आपका गूगल पे पर कस्टमर होना जरूरी है। इसके साथ ही आपका अकाउंट नया नहीं बल्कि उसकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आपको लोन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गूगल पे पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन
- फोटो : Istock
- इस सुविधा के तहत डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड की ओर से प्री- क्वालिफाइड एलिजिबिल यूजर्स ही ये लोन ले सकेंगे। इस लोन की पेशकश गूगल पे की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन
अब गूगल पे पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन
- फोटो : iStock
- अगर आप लोन के लिए प्री-अप्रूव्ड कस्टमर हैं तो आपके लोन की एप्लीकेशन रियल टाइम में ही प्रोसेस हो जाएगी। इसके कुछ देर बाद ही जितना आपने अप्लाई किया है आपके अकाउंट में लोन क्रेडिट कर दिया जाएगा।