फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई मामूली गिरावट, चांदी का भाव रहा स्थिर, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Sun, 20 Feb 2022 11:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver latest price update know here
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

देश-विदेश में बड़े पैमाने पर लोग सोने में निवेश करते हैं। भारत में भी बड़े स्तर पर लोग सोने को एक निवेश के विकल्प के रूप में देखते हैं। इसके अलावा आभूषणों के रूप में भी सोने और चांदी का उपयोग किया जाता है। अगर आप सोने या चांदी को खरीदने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको उनकी आज की कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आज रविवार को 22 कैरेट सोने की कीमतों में 10 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। बाजार में उसकी वर्तमान कीमत 45,990 रुपये है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी 10 रुपये की गिरावट आई है। बाजार में वह 50,180 रुपये में बिक रहा है। वहीं बात अगर चांदी की करें तो उसकी कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई है। आज बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 64,000 रुपये है। अगर आप इन्हें खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको ये कीमतें जान लेनी चाहिए। सोने को खरीदते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

Gold Silver latest price update know here
gold new - फोटो : istock

सोने की खरीदारी करने से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें। आप सोने की शुद्धता की जांच उसके हॉलमार्क से कर सकते हैं। सोने के आभूषणों पर कैरेट के आधार पर हॉलमार्क का निशान बना होता है। 

Gold Silver latest price update know here
gold new - फोटो : istock

24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Silver latest price update know here
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

देश भर में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं उसे आप मोबाइल फोन के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। आप इंटरनेट पर किसी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने राज्य के आधार पर सोने की कीमतों को जान सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed