Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने Central Government Health Scheme यानी CGHS बेनिफिशियरी आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट से लिंक करना जरूरी कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपनी एक प्रेस रिलीज में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि लाभार्थियों को अपनी CGHS बेनिफिशियरी आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट से 30 दिनों के भीतर लिंक जरूर कर लेना चाहिए। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के माध्यम से भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है।
ABY: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, जल्द से जल्द कर लें यह जरूरी काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन