How To Check The Purity Of Milk: बच्चों के नाश्ते और चाय बनाने से लेकर दूध का उपयोग विभिन्न कामों के लिए किया जाता है। यही नहीं दूध का इस्तेमाल हम कई तरह के पकवान बनाने के लिए भी करते हैं। हालांकि, कई बार लोग दूध में होने वाली मिलावट से काफी परेशान हो जाते हैं। मिलावटी दूध में हमें गाढ़ापन और टेक्सचर नहीं देखने को मिलता है। आज कल तो पैकेट वाले दूध में भी सिंथेटिक की मिलावट की जा रही है। वहीं कई लोग दूध में स्टार्च और डिटर्जेंट भी मिलाने का काम करते हैं। ऐसा करने पर दूध की गुणवत्ता काफी खराब हो जाती है। अगर आप दूध की मिलावट के बारे में पता करना चाहते हैं, तो इस बारे में आप आसानी से जान सकते हैं। दुध की गुणवत्ता के बारे में पता करने के लिए आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप घर पर दूध की गुणवत्ता के बारे में पता कर सकते हैं -
Life Hacks: शुद्ध और मिलावटी दूध में करना चाहते हैं पहचान, तो इन आसान तरीकों को अपनाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन