बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपने बच्चों के नाम पर किसी अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। ताकि आगे चलकर उनकी पढ़ाई का खर्च या अन्य जरूरतें आसानी से पूरी की जा सकें। आप अपने बच्चों के फ्यूचर प्लानिंग के लिए एलआईसी के अलग-अलग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम पर आज भी देश के करोड़ों लोग भरोसा करते हैं। इसलिए एलआईसी की स्कीमों में निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की एक बेहद खास पॉलिसी है जिसका नाम है न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के लिए किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहते हैं तो एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में खास बातें...
{"_id":"61fa19ef16e38f1ab2730fad","slug":"lic-policy-new-childrens-money-back-plans-for-secure-future-of-childrens-know-its-benefit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Children Money Back Plan: बच्चों के लिए एलआईसी की ये पॉलिसी है बेहद खास, मात्र 150 रुपये निवेश करने पर मिलेगा लाखों का रिटर्न","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
New Children Money Back Plan: बच्चों के लिए एलआईसी की ये पॉलिसी है बेहद खास, मात्र 150 रुपये निवेश करने पर मिलेगा लाखों का रिटर्न
Wed, 02 Feb 2022 02:07 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान
- फोटो : iStock
क्या है न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान?
- एलआईसी की न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान की पॉलिसी 25 साल के लिए की जाती है और इसमें आपको मैच्योरिटी की रकम किस्तों में मिलती है। इसके तहत जब आपका बच्चा 18 साल का होता है तब पहली बार इसका भुगतान किया जाता है। दूसरी बार इसका बच्चे के 20 साल का होने पर और तीसरी बार 22 साल का होने पर भुगतान मिलता है।
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान
- फोटो : pixabay
न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान की खास बातें
- पॉलिसी लेने के लिए बच्चों के उम्र सीमा शून्य से 12 साल तक है।
- इस बीमा में आप कम से कम एक लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं और ज्यादा की कोई सीमा नहीं है।
- सबसे खास बात ये है कि इस पॉलिसी में 60 प्रतिशत पैसा मनी बैक के रूप में और 40 प्रतिशत मैच्योरिटी के समय बोनस के साथ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान
- फोटो : pixabay
पॉलिसी लेने के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
- इस पॉलिसी के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड और ऐड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है।
- बीमाधारक का मेडिकल
विज्ञापन
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान
- फोटो : Pixabay
- एलआईसी की न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान लेने के लिए किसी एलआईसी ब्रांच में जाकर या किसी एजेंट से एक फॉर्म लेकर भरना होगा। इसके लिए आपको हर रोज केवल 150 रुपये बचाने होंगे। अगर इसको 365 दिन के हिसाब से देखें तो 25 साल में आपको कुल 14 लाख रुपये जमा करने होते हैं। मैच्योरिटी पर आपको कुल 19 लाख रुपये मिलते हैं। अगर इस दौरान बीमाधारक की मौत हो जाती है तो बीमा की जमा की गई किस्त का 105 प्रतिशत भुगतान किया जाता है।