हर कोई चाहता है कि वो पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी पा सके, ताकि उसको आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो। इसके लिए कोई सरकारी नौकरी की तैयारी करता है, तो कोई कोर्स वगैरह करके प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता है। आज के समय में सरकारी नौकरी पाना कितनी कठिन है, ये तो सभी जानते हैं। ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में काफी संख्या में लोग नौकरी करते हैं। लेकिन किसी न किसी वजह से लोगों की नौकरी भी जाती रहती है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की शुरुआत की है। अगर आप भी चाहें तो आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना में आवेदन करके क्या-क्या लाभ पा सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस योजना के बारे में...
{"_id":"61fa32128a01c100543b9adc","slug":"how-to-apply-atal-bimit-vyakti-kalyan-yojana-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana: नौकरी जाने पर ऐसे ले सकते हैं आर्थिक मदद, जानें क्या है पात्रता और क्या हैं इसके फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana: नौकरी जाने पर ऐसे ले सकते हैं आर्थिक मदद, जानें क्या है पात्रता और क्या हैं इसके फायदे
Wed, 02 Feb 2022 12:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : iStock
क्या है ये योजना?
- दरअसल, अगर आपकी नौकरी छूट जाती है, तो ऐसे बोरोजगार लोगों को गुजारा भत्ता अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत भत्ता दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद और बेरोजगार लोगों की मदद करना है।
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- आप इस योजना में नौकरी जाने के 30 दिन बाद आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको ईएसआईसी की किसी भी नजदीकी ब्रांच में जाना होता है। यहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद आपके खाते में पैसे भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
इन लोगों को मिल सकता है लाभ
- इस अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले वो लोग ले सकते हैं, जिनका हर महीने पीएफ और ईएसआई कटता हो।
- ये लाभ उन लोगों को मिलता है जिनकी मासिक आय 21 हजार रुपये या इससे कम है। वहीं, दिव्यांगजनों की ये आय सीमा 25 हजार रुपये है।
विज्ञापन
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
क्या मिलते हैं लाभ?
- बात अगर इस योजना से मिलने वाले लाभ की करें, तो बेरोजगार व्यक्ति अपनी औसत सैलरी का 50 प्रतिशत क्लेम कर सकता है। इस भत्ते का फायदा आप 3 महीने तक उठा सकते हैं यानी आपको 3 महीने तक बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।