फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Bhagya Lakshmi Yojana: कम आमदनी वाले लोगों के लिए काफी खास है एलआईसी की ये स्कीम, खरीदने पर मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Mon, 17 Jan 2022 05:12 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Jan 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
LIC new policy for low income group Bhagya Lakshmi Plan know bene fit and maturity calculator
एलआईसी की भाग्य लक्ष्मी योजना के फायदे - फोटो : iStock

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) लोगों के भविष्य की बेहतर प्लानिंग के लिए समय-समय पर कई तरह के प्लान लेकर आती रहती है। इसी क्रम में कंपनी कम आय वर्ग के लोगों के लिए एक खास योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम है भाग्य लक्ष्मी योजना। ये योजना एलआईसी की सबसे छोटी योजना है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये योजना उन लोगों के लिए सबसे अधिक मददगार साबित हो रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ये एक सीमित अवधि की प्रीमियम योजना है, जिसमें पॉलिसी की अवधि से कम समय के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होता है। एलआईसी ने भाग्य लक्ष्मी योजना को खासतौर पर कम कमाने वाले लोगों के लिए पेश किया गया है। अगर आप भी इस योजना के तहत बीमा कराना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके बारे में अच्छे से जान लीजिए। चलिए जानते हैं... 

LIC new policy for low income group Bhagya Lakshmi Plan know bene fit and maturity calculator
एलआईसी की भाग्य लक्ष्मी योजना के फायदे - फोटो : pixabay
कैसे मिलेगा ?
  • अगर आपको ये पॉलिसी लेनी है, तो आपको किसी प्रकार का मेडिकल टेस्ट कराना होगा। खास बात ये है कि इस प्लान के दौरान जो भी प्रीमियम आप चुकाएंगे, उसका 110 परसेंट मैच्योरिटी के समय पर वापस मिलेगा।  
LIC new policy for low income group Bhagya Lakshmi Plan know bene fit and maturity calculator
एलआईसी की भाग्य लक्ष्मी योजना के फायदे - फोटो : Twitter
उम्र कितनी होनी चाहिए ?
  • इसके लिए उम्र कम से कम 19 साल और ज्यादा से ज्यादा 55 साल होनी चाहिए। इसके अलावा जितने सालों के लिए प्रीमियम की पेमेंट की जानी है, वो कम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 13 साल है। जीवन बीमा की सुविधा जितने सालों के लिए प्रीमियम पेमेंट का समय होता है, उससे 2 साल से ज्यादा के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
LIC new policy for low income group Bhagya Lakshmi Plan know bene fit and maturity calculator
एलआईसी की भाग्य लक्ष्मी योजना के फायदे - फोटो : istock
मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा फायदा
  • इस योजना में कम से कम सम एश्योर्ड 20,000 रुपये और अधिकतम सम एश्योर्ड 50,000 रुपये है। प्रीमियम टर्म के दौरान पेमेंट किए गए अमाउंट का 110 परसेंट मैच्योरिटी पर वापस किया जाता है। वहीं पॉलिसी लेना वाला व्यक्ति अगर 1 साल के अंदर आत्महत्या कर लेता है, तो उसे कवरेज का फायदा नहीं मिलेगा। अगर ऐसी घटना एक साल के बाद होती है, तो भाग्य लक्ष्मी पॉलिसी के तहत कवरेज का फायदा दिया जाता है।
विज्ञापन
LIC new policy for low income group Bhagya Lakshmi Plan know bene fit and maturity calculator
एलआईसी की भाग्य लक्ष्मी योजना के फायदे - फोटो : istock
ये भी जानना है जरूरी 
  • एलआईसी की भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत जमाकर्ता को कर्ज लेने की सुविधा नहीं मिलती है। इसके अलावा इस योजना में पॉलिसी को सरेंडर करने की सुविधा दी गई है। अगर जमाकर्ता पॉलिसी सरेंडर करता है तो उसे जमा किए गए पैसे का 30-90 प्रतिशत दिया जाता है। वहीं पॉलिसी जितनी लंबी चलेगी, उसकी सरेंडर वैल्यू उतनी ही ज्यादा होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed