LIC Jeevan Tarun Plan: अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन तरुण प्लान है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। एलआईसी जीवन तरुण प्लान को खासतौर पर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। मैच्योरिटी पर मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई या उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को एक अच्छी दिशा देने के लिए ये एक शानदार निवेश योजना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन तरुण प्लान के बारे में विस्तार से -
LIC Jeevan Tarun: बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करेगी LIC की ये स्कीम, जानिए क्या है एलआईसी जीवन तरुण प्लान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन