LIC Jeevan Tarun Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन तरुण प्लान है। इस योजना को खासतौर पर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। हम में से अधिकतर लोग अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। इस कारण हम काफी पहले से ही बचत करने लगते हैं। आज की इस बढ़ती महंगाई में आपको स्मार्ट ढंग से बचत करने की जरूरत है। आप स्मार्ट ढंग से बचत तभी कर सकते हैं, जब आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करें। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी स्कीम की तलाश में हैं, तो एलआईसी का जीवन तरुण प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
LIC Plan: एलआईसी की यह योजना आपके बच्चों के भविष्य को करेगी सुरक्षित, जानें स्कीम की खास बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन