ट्रेन से यात्रा करने के लिए हम में से अधिकतर लोग आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म से टिकट को बुक करते हैं। आईआरसीटीसी एप पर ट्रेन टिकट को बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते पिछले कुछ सालों में आईआरसीटीसी के जरिए बुक होने वाली ट्रेन टिकट की संख्याओं में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए आईआरसीटसी से टिकट को बुक करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर हमको रिजर्वेशन के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। इसकी जानकारी खुद आईआरसीटीसी ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास सुविधाओं के बारे में बताने वाले हैं, जो हमें आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराने पर मिलती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
IRCTC: आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर रिजर्वेशन के अलावा भी मिलती हैं कई खास सुविधाएं, जानें इनके बारे में सबकुछ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन