फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Jeevan Sathi Policy: क्या है एलआईसी की जीवन साथी स्कीम? जिसमें मिलता है इतना सबकुछ

Tue, 12 Dec 2023 03:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Sathi Policy: what is lic jeevan sathi scheme know the all details here
lic-new - फोटो : istock

LIC Jeevan Sathi Policy: देश के अलग-अलग आय वालों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कई योजनाएं चला रहा है। एलआईसी की योजनाओं में निवेश करने पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसके साथ ही लोगों को बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसकी वजह से लोग एलआईसी की योजना में निवेश करना सुरक्षित मानते हैं। इन दिनों एलआईसी की एक स्कीम लोगों के बीच चर्चा विषय बनी हुई है। इस स्कीम का नाम  जीवनसाथी बीमा प्लान है।



क्या आप एलआईसी के इस प्लान के बारे में जानते हैं। एलआईसी के बेस्ट प्लान में यह स्कीम शामिल है। अगर आपने अभी तक इसमें निवेश नहीं किया है, तो हम आपको इस स्कीम के बारे में बताते हैं। इसके साथ ही यह बताते हैं कि इसमें निवेश करने के लिए आपको क्या करना होगा। इसके फायदे क्या हैं और इसमें निवेश करने पर कितना खर्च आता है। 

LIC Jeevan Sathi Policy: what is lic jeevan sathi scheme know the all details here
LIC Jeevan Sathi Policy - फोटो : istock

जानिए क्या है प्लान?

इस प्लान को पति-पत्नी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी खास बात यह है कि इस योजना के तहत एक ही प्रीमियम में दोनों को अलग-अलग मैच्योरिटी मिलती है, तो वहीं किसी एक व्यक्ति के नहीं रहने पर दूसरे को प्रीमियम नहीं भरना होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि पॉलिसी के अंत में दो-दो मैच्योरिटी का फायदा मिलता है। 
 

LIC Jeevan Sathi Policy: what is lic jeevan sathi scheme know the all details here
LIC Jeevan Sathi Policy - फोटो : Istock

अगर पति-पत्नी में कोई एक नहीं रहता है, तो एलआईसी की तरफ से एक लमसम रकम तुरंत दी जाती है। इसके बाद पूरी जिंदगी कुछ जरूरी खर्चों के लिए भी पैसे मिलते हैं। कई बार लोग इस डर से निवेश करने से डरते हैं कि अगर वह नहीं रहे, तो प्रीमियम कौन भरेगा। इसकी वजह से ही महिलाएं जीवन बीमा से वंचित रहती थीं। कंपनी ने जीवन साथी पॉलिसी को इसी को ध्यान में रखकर लॉन्च किया। 

PM Kisan Nidhi Yojana: अब इस तरह आसानी से करें पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी, मदद करेगा ये सरकारी ऐप

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Sathi Policy: what is lic jeevan sathi scheme know the all details here
LIC Jeevan Sathi Policy - फोटो : सोशल मीडिया

क्या मिलता है फायदा?

भविष्य में पति-पत्नी में से एक नहीं रहने के कंपनी की तरफ से दूसरे तुरंत पांच लाख रुपये दिया जाता है। इसके साथ ही भविष्य के सभी प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है। इसके साथ ही एलआईसी हर साल दूसरे जीवनसाथी को करीब 50 हजार रुपये देती है। प्लान खरीदते समय चुने गए प्रीमियम पर यह रकम निर्भर होती है। 

Aadhaar Card: UIDAI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब ऐसे भी बन जाएगा आधार कार्ड

विज्ञापन
LIC Jeevan Sathi Policy: what is lic jeevan sathi scheme know the all details here
LIC Jeevan Sathi Policy - फोटो : अमर उजाला

इस पॉलिसी को 18 साल के लोग भी ले सकते हैं। अधिकतर उम्र की बात की जाए, तो 50 साल उम्र के लोग भी इस इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में निवेश के लिए न्यूनतम टर्म 13 साल है और अधिकतम 25 साल है। इस पॉलिसी को जितने साल के लिए आप खरदीते हैं, उससे तीन साल कम तक का प्रीमियम देना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed