LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ 4 मई को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है। इस आईपीओ की बिडिंग डेट 4 मई से 9 मई के बीच होगी। एलआईसी अपने 3.5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। एलआईसी के आईपीओ का शेयर प्राइस रेंज 902 से 949 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। इस आईपीओ का लंबे समय से कई निवेशक इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि लोग बड़े पैमाने पर इसमें निवेश करेंगे। इस आईपीओ में ऐसे कई लोग होंगे, जो पहली बार निवेश करेंगे। ऐसे में इन्वेस्टर्स को कैटेगरी का चयन करते समय कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आईपीओ में निवेश करते समय आपको इन्वेस्टर्स टाइप में तीन तरह के विकल्प दिखाई देंगे। ऐसे में आपको तीनों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
LIC IPO: एलआईसी आईपीओ में निवेश करते समय इन विकल्पों का चयन करने में आ सकती हैं दिक्कतें, ऐसे करें सेलेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको आईपीओ में निवेश करने से पहले इस बारे में जान लेना चाहिए, ताकि आईपीओ में इन्वेस्ट करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पडे़ और आप आसानी से सभी प्रोसेस को अंजाम दे सकें।
अगर आप एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास डीमैट अकाउंट का होना जरूरी है। अगर आपके पास एक वैलिड डीमैट अकाउंट है, तो ऐसे में जब आप एलआईसी के आईपीओ में अप्लाई करेंगे। उस दौरान आपको इन्वेस्टर्स कैटेगरी चुनने के लिए स्क्रीन पर तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
- New
- Policyholder
- Employee
अगर आप एलआईसी के कर्मचारी नहीं हैं या उसकी किसी पॉलिसी को नहीं खरीदा है। इस स्थिति में आपको इन्वेस्टर्स टाइप में New के ऑप्शन का चयन करना है। कैटेगरी का चयन करने के बाद आपको एक लॉट आईपीओ में बिडिंग के लिए प्राइस बैंड के मुताबिक 14,235 रुपये देना है।
Policy Holders
अगर आपने एलआईसी की किसी पॉलिसी को खरीद रखा है। इस स्थिति में आप एलआईसी के पॉलिसी हॉल्डर्स कहलाएंगे। ऐसे में आपको इन्वेस्टर्स टाइप में Policyholders की कैटेगरी का चयन करना है। इसमें आपको 10 प्रतिशत का आरक्षण भी मिलेगा। वहीं एलआईसी के पॉलिसी धारकों को इस आईपीओ में निवेश करने पर हर एक शेयर पर 60 रुपये की छूट भी मिलेगी। इसके अंतर्गत आईपीओ में अप्लाई करते समय कुल 13,335 रुपये देने होंगे।