e Shram Card: देश में कई पीएफ खाताधारक ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। अगर आप पीएफ खाताधारक हैं और ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। ई-श्रम कार्ड में आवेदन करने से पहले आपको इस योजना से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड की शुरुआत सरकार ने खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए की है। इस योजना का लाभ संगठित क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति नहीं उठा सकता है। ऐसे में अगर आप ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य हैं, तो श्रम पोर्टल ई श्रम कार्ड के लिए आपका आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में ये स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि पीएफ खाताधारक ई-श्रम कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इसे खासतौर पर देश के असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों के लिए बनाया गया है।
e-Shram Card: क्या पीएफ खाताधारक बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड? जानिए क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 02 May 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन