फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना आपके लैपटॉप चार्जर में भी लग सकती है आग

Sat, 25 Mar 2023 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Mar 2023 01:07 PM IST
विज्ञापन
Laptop Charging Tips in Hindi Avoid These Four Mistakes to Prevent Damage to Your Laptop Charger
लैपटॉप चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : iStock

Laptop Charging Tips: आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है। जैसे- कंप्यूटर को ही ले लीजिए। अब कंप्यूटर की जगह लगभग पूरी तरह लैपटॉप ले चुके हैं। लैपटॉप के अपने कई फायदे भी हैं। आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं, बैटरी होने के कारण बिना लाइट के भी इस पर काम किया जा सकता है आदि। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी छोटी सी गलती के कारण आपके लैपटॉप चार्जर में आग तक लग सकती है, जो एक बड़े नुकसान का कारण भी बन सकता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप जब भी लैपटॉप को चार्ज करें, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं कि लैपटॉप चार्जिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Laptop Charging Tips in Hindi Avoid These Four Mistakes to Prevent Damage to Your Laptop Charger
लैपटॉप चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

लैपटॉप चार्जिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • लैपटॉप को आप कहीं पर भी ले जाकर काम कर सकते हैं। पर आपको इसे बिस्तर पर ले जाकर काम करने के दौरान चार्ज करने से बचना चाहिए। इससे शॉर्ट सर्किट होने पर बिस्तर में आग लग सकती है।
Laptop Charging Tips in Hindi Avoid These Four Mistakes to Prevent Damage to Your Laptop Charger
लैपटॉप चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

नंबर 2

  • हमेशा ध्यान रखें कि जब चार्जिंग की जरूरत हो, तभी लैपटॉप को चार्ज करें। कई लोगों की आदत होती है कि वो हर वक्त चार्जर को चार्जिंग प्वाइंट में लगाकर रखते हैं, जो कि गलत है। ऐसा करने से चार्जर गर्म होता रहता है और इसमें आग लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Laptop Charging Tips in Hindi Avoid These Four Mistakes to Prevent Damage to Your Laptop Charger
लैपटॉप चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

नंबर 3

  • वहीं, कई लोग बिना जरूरत के भी अपने लैपटॉप को हमेशा चार्ज करते रहते हैं। ऐसा करने से बचें, क्योंकि इससे लैपटॉप और चार्जर दोनों ही गर्म हो जाते हैं और फिर आग लगने का खतरा बना रहता है। इसलिए जब जरूरत हो, तभी चार्ज करें।
विज्ञापन
Laptop Charging Tips in Hindi Avoid These Four Mistakes to Prevent Damage to Your Laptop Charger
लैपटॉप चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Pixabay

नंबर 4

  • कभी भी अपने लैपटॉप को लोकल चार्जर या किसी दूसरे के लैपटॉप चार्जर से चार्ज न करें। ऐसा करने से भी चार्जर और लैपटॉप को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हमेशा ऑरिजनल कंपनी के चार्जर से ही लैपटॉप चार्ज करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed