फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laptop Buying Tips: नया लैपटॉप खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, मिल सकता है अच्छा सौदा

Wed, 06 Aug 2025 10:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 10:31 AM IST
सार

Laptop Buying Tips: इसके अलावा उसी सेगमेंट में आपको विभिन्न ब्रांड्स के लैपटॉप की कीमत की तुलना भी करनी चाहिए। इससे आप न केवल पैसों की बचत कर पाएंगे बल्कि अपने लिए एक अच्छा लैपटॉप भी खरीद सकेंगे।  

विज्ञापन
Laptop Buying Tips Keep These Things In Mind While Buying New Laptop
Laptop Buying Tips - फोटो : Adobe Stock

Laptop Buying Tips: आज के इस आधुनिक युग में लैपटॉप हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस के कामकाज, वीडियो एडिटिंग, गेमिंग आदि विभिन्न जरूरी कार्यों में लैपटॉप उपयोग में आता है। अगर आप भी नया लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। कई बार लोग सिर्फ ब्रांड और डिजाइन देखकर किसी भी लैपटॉप की खरीदारी कर लेते हैं।



हालांकि, बाद में उन्हें इसको लेकर काफी पछताना पड़ता है। अगर आप एक अच्छा लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो तकनीकी पहलुओं और अपनी जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है। इसके अलावा उसी सेगमेंट में आपको विभिन्न ब्रांड्स के लैपटॉप की कीमत की तुलना भी करनी चाहिए। इससे आप न केवल पैसों की बचत कर पाएंगे बल्कि अपने लिए एक अच्छा लैपटॉप भी खरीद सकेंगे।  

Laptop Buying Tips Keep These Things In Mind While Buying New Laptop
Laptop Buying Tips - फोटो : Adobe Stock

उपयोग 

लैपटॉप खरीदने से पहले यह तय करें आप किस उपयोग के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं। अगर आप एक स्टुडेंट हैं तो बैटरी बैकअप, पोर्टेबिलिटी, MS Office, वीडियो कॉलिंग, ठीक ठाक परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप खरीद सकते हैं। अगर आप वीडियो एडिटिंग के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो हाई रैम, SSD, कलर-एक्युरेट डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर इन सब का ध्यान रखें। 

Laptop Buying Tips Keep These Things In Mind While Buying New Laptop
Laptop Buying Tips - फोटो : Adobe Stock

प्रोसेसर

लैपटॉप खरीदते समय उसके प्रोसेसर पर विशेष ध्यान दें। अगर आप सामान्य उपयोग के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं, तो इंटेल आई 3 प्रोसेसर का लैपटॉप खरीद सकते हैं मल्टीटास्किंग के लिए आई 5 सही रहता है। वहीं हैवी टास्क्स के लिए आई 7 या आई 9 ठीक रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laptop Buying Tips Keep These Things In Mind While Buying New Laptop
Laptop Buying Tips - फोटो : Adobe Stock

रैम 

लैपटॉप खरीदते समय रैम का ध्यान जरूर रखें। लैपटॉप की रैम कम से कम 8 GB होनी चाहिए। वहीं अगर आप हैवी यूज के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो उसकी रैम 16 GB या उससे अधिक होनी चाहिए।

विज्ञापन
Laptop Buying Tips Keep These Things In Mind While Buying New Laptop
Laptop Buying Tips - फोटो : Adobe Stock

इन चीजों का भी रखें ध्यान

इसके अलावा आपको स्टोरेज, बैटरी बैकअप, स्क्रीन साइज, ग्राफिक्स कार्ड, ब्रांड और वारंटी जैसी चीजों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं लैपटॉप खरीदते समय ऑफर और कैशबैक आदि का भी ध्यान रखें। इससे लैपटॉप खरीदते समय आपकी थोड़ी बचत हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed