{"_id":"6804b374597ebd4e9c0245d2","slug":"lado-laxmi-yojana-benefits-registration-process-haryana-know-all-details-here-2025-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lado Laxmi Yojana: इस राज्य की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, जानिए क्या है स्कीम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Lado Laxmi Yojana: इस राज्य की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, जानिए क्या है स्कीम
Lado Laxmi Yojana: देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनको स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाडो लक्ष्मी योजना है। लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए करने जा रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया है। हरियाणा सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
2 of 5
Lado Laxmi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
इस योजना के शुरू होने के बाद न केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि समाज की नींव भी मजबूत होगी, जहां पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी देश के विकास में समान भागीदारी निभाएंगी। हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ राज्य की स्थाई महिलाओं को ही दिया जाएगा। वे महिलाएं जिनकी उम्र 23 से लेकर 60 साल के बीच है वे इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं।
3 of 5
Lado Laxmi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के शुरू होने के बाद महिलाओं को राज्य के अंत्योदय सरल पोर्टल पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर आप आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकती हैं।
महिलाएं आवेदन करने के लिए सरकार की इस वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर विजिट कर सकती हैं। वे महिलाएं जो पहले से वृद्धावस्था पेंशन ले रही हैं, उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
Lado Laxmi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
नयाब सिंह इस योजना को जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं, ताकि इसका लाभ महिलाओं को मिले। इस कारण अधिकारियों को योजना से जुड़े सभी जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।