How to update mobile number in pm kisan samman nidhi yojana: भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसकी शुरुआत देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
केंद्र सरकार द्वारा अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय स्थिर करने और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। केंद्र सरकार की यह स्कीम देश के किसानों को ने केवल आर्थिक स्तर पर मजबूत कर रही है बल्कि उनकी खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में सहायता प्रदान कर रही है।
2 of 5
How to update mobile number in pm kisan samman nidhi yojana
- फोटो : AdobeStock
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपको एक जरूरी कार्य स्कीम में करा लेना चाहिए। इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर योजना में अपडेट कराना होगा।
3 of 5
How to update mobile number in pm kisan samman nidhi yojana
- फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको थोड़ा नीचे आना है यहां आपको अपडेट मोबाइल नंबर का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
4 of 5
How to update mobile number in pm kisan samman nidhi yojana
- फोटो : AdobeStock
इस पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर में से किसी एक विकल्प का चयन करना है। अगर आपने रजिस्ट्रेशन नंबर का चयन किया है तो आपको रजिस्ट्रेशन नंबर को फिल करना है वहीं अगर आपने आधार नंबर सेलेक्ट किया है तो आपको आधार नंबर को दर्ज करना है।
Investment Tips: इस स्कीम में करें 9 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं करीब 21 लाख
5 of 5
How to update mobile number in pm kisan samman nidhi yojana
- फोटो : AdobeStock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद स्क्रीन पर एडिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको नया मोबाइल नंबर भरकर इसे अपडेट करना है। योजना में मोबाइल नंबर अपडेट कराने से पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी का अपडेट आपके मोबाइल नंबर पर आता रहेगा।